हयातुन निशा हत्याकांड का खुलासा, शव के 18 टुकड़े करने के बाद बैंग में भरकर ट्रेन में रखा

चेन्नई से भागे आरोपी मणिपुर में गिरफ्तार,त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में रची गई हत्या की साजिश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन ने आरोपियों तक पहुंचाया

आगरा। तमिलनाडु एक्सप्रेस में मानव अवशेष मिलने के मामले की जांच में पुलिस ने हयातुन निशा हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस पूछताछ में हत्या की वजह त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद सामने आया है। मामले में गिरफ्तार माणिक उद्दीन लस्कर और उसकी पत्नी भगवती माझी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

छह महीने से चल रहा था प्रेम संबंध

पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय माणिक उद्दीन लस्कर और 38 वर्षीय हयातुन निशा के बीच करीब छह महीने से प्रेम संबंध था। निशा अपने पति से अलग रह रही थी। माणिक की 21 वर्षीय पत्नी भगवती माझी को दोनों के रिश्ते की जानकारी हो गई थी। इसके बाद माणिक और भगवती के बीच अक्सर विवाद होने लगा।बताया गया कि जब तीनों गुडुवांचरी स्थित किराए के मकान में साथ रहने लगे तो आपसी तनाव और बढ़ गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर इसी विवाद को निशा की हत्या की साजिश की वजह बताया है।

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन ये खबर भी पढ़े : फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

हत्या के बाद शव के किए 18 टुकड़े

पुलिस के अनुसार निशा की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके करीब 18 टुकड़े किए गए। शरीर के कुछ हिस्सों को बड़े बर्तनों में रखा गया, जबकि धड़ समेत अन्य अवशेषों को लाल रंग के ट्रॉली बैग में भर दिया गया।आरोप है कि इस बैग को चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में रख दिया गया। आरोपियों को उम्मीद थी कि शव के अवशेषों को इस तरह ठिकाने लगाने से पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाएगी।

आगरा कैंट में बैग मिलने से मची सनसनी

तमिलनाडु एक्सप्रेस (12621) के आगरा कैंट स्टेशन पहुंचने पर जनरल बोगी में रखे ट्रॉली बैग से दुर्गंध आने लगी। एक यात्री ने इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने बैग को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।बैग खोलने पर उसमें पॉलिथीन में लिपटे मानव अंग मिले। इसके बाद अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच में यह भी सामने आया कि शरीर के कुछ हिस्सों को मैदा और सब्जी में मिलाकर पकाए जाने की बात सामने आई थी।

350 कैमरों की फुटेज से मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए चेन्नई आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने करीब 350 कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों और आरोपियों तक पहुंचने वाले महत्वपूर्ण सुराग मिले।पुलिस का कहना है कि आरोपियों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि चेन्नई स्टेशन की सीसीटीवी निगरानी के जरिए जांच इतनी जल्दी आगे बढ़ जाएगी।

गिरफ्तारी से बचने के लिए पूर्वोत्तर भागे

पुलिस के मुताबिक मामला सामने आने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए माणिक और भगवती चेन्नई से भागकर पूर्वोत्तर की ओर चले गए। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों को मणिपुर से गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद दोनों को चेन्नई लाया गया है, जहां उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग के अलावा पैसों के लेन-देन और पूरी साजिश में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है।

हत्या की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी पुलिस

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हत्या की साजिश कब और कहां तैयार की गई, इसमें किस-किस की भूमिका थी और शव के अवशेषों को ट्रेन में रखने की योजना कैसे बनाई गई। पुलिस आरोपियों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान कर रही है।मामले में आगे की जांच के साथ हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव और राहत कार्यों में सहयोग के लिए भारत से...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

सीवान। भारतीय जनता पार्टी ने सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें कारण...
बिहार 
भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी को दो बड़ी सौगात देंगे। वे...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

मेदिनीपुर। राज्यव्यापी खाद्य सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन मंगलवार को देर शाम तक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दीघा और जगन्नाथ...
पश्चिम बंगाल 
दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

उत्तर प्रदेश

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

नोएडा: रोजगार की तलाश में हरदोई से नोएडा आए प्रमोद कुमार (27) की मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल

लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर करीब एक महीने से मुफ्त सफर कर रहे वाहन चालकों को अब सितंबर के बाद टोल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल