फर्जी टोल वसूली मामले में ईडी की 14 ठिकानों पर छापेमारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के विभिन्न टोल प्लाजा पर कथित फर्जी टोल वसूली और रकम में हेरफेर से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और कोलकाता के 14 ठिकानों पर छापा मारा।

ईडी के अनुसार, एजेंसी के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की टीमों ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत यह छापेमारी कर रही है।

यह जांच 22 जनवरी 2025 को दर्ज प्राथमिकी संख्या 17 और 19 मई 2025 को दर्ज प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) संख्या ईसीआईआर/एएसजेडएसओ/04/2025 के आधार पर शुरू की गई थी।

चेन्नई : महिला की हत्या के बाद शरीर के टुकड़े बिरयानी बर्तन में पकाए, आरोपी कपल गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : चेन्नई : महिला की हत्या के बाद शरीर के टुकड़े बिरयानी बर्तन में पकाए, आरोपी कपल गिरफ्तार

जांच में एनएचएआई के विभिन्न टोल प्लाजा पर आधिकारिक व्यवस्था से बाहर जाकर टोल रसीदें तैयार करने और टोल से प्राप्त रकम को आधिकारिक लेखा प्रणाली से बाहर भेजने के लिए कथित तौर पर अनधिकृत सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों के इस्तेमाल का पता चला है।

जांच एजेंसी के मुताबिक, सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से तैयार की गई अनधिकृत टोल रसीदों और रकम के कथित विचलन की पुष्टि फॉरेंसिक जांच तथा एनएचएआई से प्राप्त अभिलेखों से भी हुई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ईडी ने संबंधित परिसरों पर तलाशी की कार्रवाई की है।

छापेमारी का उद्देश्य मामले से जुड़े डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजी साक्ष्यों को बरामद करना, कथित तौर पर इस व्यवस्था से लाभान्वित होने वाले लोगों की पहचान करना तथा अपराध से अर्जित रकम का पता लगाना है।

एजेंसी की टीमें तलाशी के दौरान मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच कर रही हैं। ईडी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव और राहत कार्यों में सहयोग के लिए भारत से...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

सीवान। भारतीय जनता पार्टी ने सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें कारण...
बिहार 
भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी को दो बड़ी सौगात देंगे। वे...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

मेदिनीपुर। राज्यव्यापी खाद्य सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन मंगलवार को देर शाम तक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दीघा और जगन्नाथ...
पश्चिम बंगाल 
दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

उत्तर प्रदेश

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

नोएडा: रोजगार की तलाश में हरदोई से नोएडा आए प्रमोद कुमार (27) की मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल

लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर करीब एक महीने से मुफ्त सफर कर रहे वाहन चालकों को अब सितंबर के बाद टोल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल