चेन्नई : महिला की हत्या के बाद शरीर के टुकड़े बिरयानी बर्तन में पकाए, आरोपी कपल गिरफ्तार

आगरा रेलवे स्टेशन पर लावारिस सूटकेस से खुला राज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

, 350 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची

चेन्नई। चेन्नई के पास गुडुवांचरी में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसके शरीर के टुकड़े कर दिए और कुछ हिस्सों को बिरयानी बनाने वाले बर्तन में सब्जियों तथा मैदे के साथ पकाया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस की स्पेशल टीम ने मणिपुर से फरार कपल को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला तब सामने आया जब आगरा रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के पहुंचने पर एक लावारिस सूटकेस मिला। उसमें महिला के शरीर के कटे हुए टुकड़े रखे हुए थे। जांच शुरू हुई तो सूटकेस के अंदर प्लास्टिक कवर पर चेन्नई की एक जानी-मानी टेक्सटाइल कंपनी का नाम मिला। इससे पुलिस का ध्यान चेन्नई की ओर गया। 

रक्षाबंधन की मिठास में घोला जा रहा था जहर,अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़    ये खबर भी पढ़े : रक्षाबंधन की मिठास में घोला जा रहा था जहर,अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़   

चेन्नई और आसपास के इलाकों में 350 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इससे पता चला कि एक कपल गुडुवांचरी जाने से पहले ट्रेन में वह सूटकेस रखकर चला गया था। इसके बाद पुलिस गुडुवांचरी के उस किराए के मकान में पहुंची, जहां कपल रहता था। वहां शव का बाकी हिस्सा मिला। 

जांच में पता चला कि कपल ने शरीर के कुछ हिस्सों को पकाने के बाद बाकी टुकड़ों को सूटकेस में रखकर ट्रेन से भेज दिया और खुद भागने की कोशिश की। मृतक महिला की पहचान हैथुल निशा के रूप में हुई है। वह तांबरम के पास एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी।

पुलिस की स्पेशल टीम ने सबसे पहले मणिपुर में ओडिशा के रहने वाले बाईस वर्षीय माणिक लस्कर को गिरफ्तार किया। हत्या के बाद वह वहां छिपा हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी भागमती माझी को भी मणिपुर से पकड़ लिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि हैथुल निशा और माणिक लस्कर की जान-पहचान काम के दौरान हुई थी। यह रिश्ता बाद में अवैध संबंध में बदल गया।

माणिक की पत्नी भागमती को इस बात की जानकारी हुई तो उसने आपत्ति जताई। इसके बाद झगड़ा बढ़ा और कपल ने हैथुल निशा की हत्या की साजिश रची। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस ने गिरफ्तार कपल से कड़ी पूछताछ की और आगे की जांच जारी है।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शराब ठेके के बाहर फायरिंग में अधेड़ की मौत, आरोपी मौके से फरार

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार देर रात शराब ठेके के सामने विवाद के दौरान कुछ अराजक तत्वों...
उत्तर प्रदेश 
शराब ठेके के बाहर फायरिंग में अधेड़ की मौत, आरोपी मौके से फरार

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 83 अधिकारियों का तबादला

पटना। बिहार सरकार ने शनिवार देर रात प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कुल 83 अधिकारियों का...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 83 अधिकारियों का तबादला

यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह आठ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

कोयला खदान में घुसा दंतैल हाथी, कामगारों में मची अफरा-तफरी

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में हाथियों की आवाजाही के बीच शनिवार रात एक दंतैल हाथी उदयपुर विकासखंड के परसा-केते क्षेत्र स्थित...
छत्तीसगढ़ 
कोयला खदान में घुसा दंतैल हाथी, कामगारों में मची अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश

शराब ठेके के बाहर फायरिंग में अधेड़ की मौत, आरोपी मौके से फरार

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार देर रात शराब ठेके के सामने विवाद के दौरान कुछ अराजक तत्वों...
उत्तर प्रदेश 
शराब ठेके के बाहर फायरिंग में अधेड़ की मौत, आरोपी मौके से फरार

यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह आठ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद दिया इस्तीफा

लखनऊ। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद अपनी इच्छा से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद दिया इस्तीफा