चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

तहसीलदार और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में टीम ने पक्की दीवार को ढहा दिया और चकमार्ग को कब्जामुक्त करा दिया।

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन

निघासन-खीरी। 02 सितम्बर तरुणमित्र सरकारी जमीन और चकमार्गों पर अवैध कब्जे के खिलाफ तहसील प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी और नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने भेड़ौरी के मजरा तकियापुरवा में मौके पर पहुंचकर चकमार्ग पर किए गए कथित कब्जे को हटवाया। टीम ने चकमार्ग पर बनाई गई पक्की दीवार को ढहाकर रास्ते को कब्जामुक्त करा दिया।

राजस्व अभिलेखों के मुताबिक गाटा संख्या 1696 में 0.045 हेक्टेयर भूमि चकमार्ग के रूप में दर्ज है। आरोप है कि गांव निवासी इस्तिखार खां ने चकमार्ग की भूमि पर कब्जा कर पक्की दीवार खड़ी कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया था। रास्ता बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कब्जे को लेकर ग्रामीणों और कब्जाधारक के बीच विवाद की स्थिति भी बनी थी।

पांच अक्टूबर से पहले डिसकामो में करेंगे धरना प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : पांच अक्टूबर से पहले डिसकामो में करेंगे धरना प्रदर्शन

बताया गया कि चकमार्ग से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन की ओर से पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। मंगलवार को तहसील प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए राजस्व टीम को मौके पर भेजा। तहसीलदार और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में टीम ने पक्की दीवार को ढहा दिया और चकमार्ग को कब्जामुक्त करा दिया।

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारी और अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी भूमि और चकमार्गों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

जबलपुर: पिता ने की तीन साल के बेटे की हथौड़े से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बसेड़ी में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर: पिता ने की तीन साल के बेटे की हथौड़े से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हाईटेक कंपनियों को बीआईएस से छूट देगा केंद्र, नया नियम

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि सरकार भारत में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने...
कारोबार 
हाईटेक कंपनियों को बीआईएस से छूट देगा केंद्र, नया नियम

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जीवनदायिनी गंगा की सहायक नदी वरूणा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट