बलोचिस्तान में निर्माण कंपनी के 14 वाहनों को बनाया गया निशाना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलोचिस्तान में हथियारबंद लोगों ने एक निर्माण कंपनी के 14 वाहनों को विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

इन वाहनों में आठ डंपर, दो लोडर, एक एक्सकेवेटर, एक ट्रेलर, एक बिटुमेन डिस्ट्रीब्यूटर और एक वॉटर बाउजर हैं। यह वही जगह है जहां हथियारबंद लोगों ने पाकिस्तान की सेना और डिप्टी कमिश्नर के दल पर हमला किया था।

द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक किसी भी संगठन ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों हुए हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अलबत्ता

बलोच लिबरेशन आर्मी ने जियारत क्रॉस पर पाकिस्तानी सेना पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि इस हमले में सेना के 18 जवान मारे गए।

पूर्वी जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, राजधानी टोक्यो में लगे झटके, पहले बरसा पानी ये खबर भी पढ़े : पूर्वी जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, राजधानी टोक्यो में लगे झटके, पहले बरसा पानी

बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी के आधिकारिक चैनल हुकल ने आज जियारत क्रॉस हमले का एक मिनट ग्यारह सेकंड का वीडियो भी जारी किया।

इसके अलावा ऑल पार्टीज कैच के प्रवक्ता ने बयान में कहा है कि पिछले चार दिनों से तुर्बत में कुछ अनजान यू-ट्यूबर्स की मौजूदगी और अलग-अलग संगठन के दौरे की वजह से सभी सड़कें बंद हैं।

इन यू-ट्यूबर्स के तुर्बत प्रेस क्लब के दौरे के दौरान पत्रकारों के साथ बुरा बर्ताव किया गया। टीचिंग हॉस्पिटल के दौरे के दौरान यू-ट्यूबर्स के सुरक्षा कर्मचारियों ने डॉक्टरों की बेइज्जती की और पैरामेडिक स्टाफ को पीटा।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों, खासकर इस्लामाबाद और लाहौर से लाए गए यू-ट्यूबर्स की सुरक्षा के लिए बलोचिस्तान के तुर्बत शहर में सिक्योरिटी हाई अलर्ट पर रखी गई है। इसकी वजह से लोगों को अपने रोजाना के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

काेरबा। लगातार हो रही बारिश के चलते मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह 6...
छत्तीसगढ़ 
मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। राज्य के कई हिस्सों में आसमान में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

ली चियुक यिउ से हारे श्रीकांत, चाइना मास्टर्स से बाहर...

शेनझेन। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का चाइना मास्टर्स 2026 में सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। श्रीकांत को...
खेल 
ली चियुक यिउ से हारे श्रीकांत, चाइना मास्टर्स से बाहर...

सीहोर में देश की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफॉर्मर इकाई शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार) सीहोर में सीजी (क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स) पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस...
मध्य प्रदेश 
सीहोर में देश की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफॉर्मर इकाई शुरू

इसरो का GSLV-F17 मिशन सफल, EOS-05 कक्षा में स्थापित

नई दिल्ली। इसरो ने जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 को तय कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाकर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया...
राष्ट्रीय  राज्य 
इसरो का GSLV-F17 मिशन सफल, EOS-05 कक्षा में स्थापित

उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

मथुरा। गुरुवार को विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

अयोध्या के सूर्य स्तंभों की तर्ज पर 84 भव्य नक्काशीदार कान्हा भक्ति स्तंभों से सजाया गया पूरा मार्ग
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा

200 धरोहरों के संरक्षण के लिए ‘तीर्थ मित्र’ योजना को मंजूरी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा