पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

इंग्लैंड टीम : पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी इंग्लैंड टीम अब क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले महीने एक विवादित घटना के बाद टीम से बाहर किए गए तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को एक बार फिर जगह नहीं मिली है।


सोनी बेकर टीम में बरकरार
इंग्लैंड ने युवा तेज गेंदबाज सोनी बेकर को टीम में बरकरार रखा है। वहीं, तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को अंतिम टेस्ट के लिए चुनी गई टीम से बाहर कर दिया गया है। इनके अलावा स्क्वाड में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। ब्रायडन कार्स पिछले महीने डर्बी के एक नाइटक्लब के बाहर हुई घटना के बाद चर्चा में आए थे। 22 अगस्त को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने उन्हें कुछ समय के लिए हथकड़ी लगाकर हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। 31 साल के कार्स के मामले की जांच अभी जारी है, जिसके चलते उनकी टीम में वापसी नहीं हो सकी है।

पाकिस्तान के पंजाब में 125 साल पुराना हिंदू मंदिर तोड़ा गया ये खबर भी पढ़े : पाकिस्तान के पंजाब में 125 साल पुराना हिंदू मंदिर तोड़ा गया

इंग्लैंड की नजर क्लीन स्वीप पर
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की थी। अब टीम की नजर पाकिस्तान का 3-0 से सफाया करने पर होगी। तीसरा और अंतिम टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम में जो रूट को कप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाजी विभाग में जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सॉनी बेकर, सैम कुक, ओली रॉबिन्सन और जोश टंग जैसे विकल्प मौजूद हैं। टीम में हैरी ब्रूक, बेन डकेट, ओली पोप और जॉर्डन कॉक्स जैसे बल्लेबाज भी शामिल हैं। पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला प्रतिष्ठा बचाने का आखिरी मौका होगा, जबकि इंग्लैंड जीत के साथ सीरीज को क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगा।


पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग। 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

दिल्ली में अब बिजनेस करने और उसे चलाने के लिए बड़ी राहत

दिल्ली : दिल्ली में कारोबार शुरू करने वाले लोगों और कंपनियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब अलग-अलग...
कारोबार 
दिल्ली में अब बिजनेस करने और उसे चलाने के लिए बड़ी राहत

लड़की के पेट से निकाला 1.16 किलो का बालों का गुच्छा

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां के एक हॉस्पिटल में डॉक्टरों...
नारी व बाल जगत 
लड़की के पेट से निकाला 1.16 किलो का बालों का गुच्छा

एआईएमआईएम  नेता असीम वकार ने ज्वाइन किया कांग्रेस

महाराष्ट्र: AIMIM नेता वारिस पठान ने असीम वकार के कांग्रेस में शामिल होने पर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि...
राष्ट्रीय 
एआईएमआईएम  नेता असीम वकार ने ज्वाइन किया कांग्रेस

दो दिनों में होगा 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल

'मिर्जापुर: द मूवी : ओटीटी की दुनिया में अपनी खौफनाक हिंसा, डार्क ह्यूमर और सत्ता के खूनी खेल से दर्शकों...
मनोरंजन 
दो दिनों में होगा 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल

बनाएं चीजी पनीर ब्रेड रोल बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट 

चीज पनीर ब्रेड रोल : शाम के समय अगर कुछ क्रंची स्नैक्स खाने का मन कर रहा है तो आप...
खाना पकाना 
बनाएं चीजी पनीर ब्रेड रोल बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट 

उत्तर प्रदेश

कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
उत्तर प्रदेश 
कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
उत्तर प्रदेश 
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई