दिल्ली में अब बिजनेस करने और उसे चलाने के लिए बड़ी राहत

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली : दिल्ली में कारोबार शुरू करने वाले लोगों और कंपनियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने, बार-बार एक ही डॉक्यूमेंट जमा करने और लंबे समय तक लाइसेंस या मंजूरी का इंतजार करने की परेशानी कम हो सकती है। दिल्ली कैबिनेट ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल, 2026’ को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस बिल को मंजूरी मिली।

नए कानून की सबसे बड़ी खासियत सिंगल-विंडो सिस्टम होगी। इसके तहत एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, जहां कारोबारी अप्रूवल, रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, एनओसी और अन्य जरूरी मंजूरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसमें बिल्डिंग प्लान, फायर अप्रूवल, पानी, सीवर और बिजली कनेक्शन जैसी सेवाएं भी शामिल होंगी। यानी कारोबारियों को अलग-अलग विभागों के दफ्तरों में जाने की जरूरत कम होगी। DSIIDC को इस सिंगल-विंडो सिस्टम की नोडल एजेंसी बनाया जाएगा।

चीनी के दाम ने बढ़ाई मिठास की कीमत, 65 रुपये के पार पहुंचा भाव ये खबर भी पढ़े : चीनी के दाम ने बढ़ाई मिठास की कीमत, 65 रुपये के पार पहुंचा भाव

बार-बार रजिस्ट्रेशन कराने से मिलेगी राहत
बिल में डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन की समस्या को भी कम करने का प्रावधान है। GST, FSSAI, MSME Development Act या लेबर कोड के तहत पहले से रजिस्टर्ड कारोबारियों को व्यापार, हेल्थ-ट्रेड, ईटिंग हाउस या शॉप्स एंड एस्टेब्लिशमेंट के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी।

कम जोखिम वाले कारोबार में सेल्फ-डिक्लेरेशन

बिल में कम जोखिम वाली गतिविधियों के लिए सेल्फ-डिक्लेरेशन की व्यवस्था प्रस्तावित है। शेड्यूल-3 में शामिल कुछ गतिविधियों के लिए आवेदन जमा होते ही मंजूरी, लाइसेंस या एनओसी देने का प्रावधान होगा। इससे छोटे और कम जोखिम वाले कारोबार शुरू करने में लगने वाला समय घट सकता है।

समय पर फैसला नहीं तो मानी जाएगी मंजूरी
अगर किसी ऐसे मामले में, जो शेड्यूल-3 में शामिल नहीं है, संबंधित विभाग तय समय सीमा में फैसला नहीं करता है, तो बिल में ‘deemed approval’ का प्रावधान रखा गया है। यानी निर्धारित समय बीतने के बाद कानून के प्रावधानों के अनुसार मंजूरी मिली हुई मानी जा सकती है।

तीन साल तक रूटीन इंस्पेक्शन नहीं
नए प्रस्ताव में भरोसे पर आधारित इंस्पेक्शन सिस्टम भी रखा गया है। किसी नए रजिस्टर्ड कारोबार का तीन साल तक नियमित निरीक्षण नहीं किया जाएगा। हालांकि, गंभीर शिकायत मिलने पर जांच की जा सकेगी।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मप्र में 1.05 लाख करोड़ का रोड नेटवर्क प्लान

- नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर और फोरलेन मार्ग प्रदेश की कनेक्टिविटी को देंगे नई गति: मंत्री राकेश सिंह
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र में 1.05 लाख करोड़ का रोड नेटवर्क प्लान

संजय गांधी नेशनल पार्क के अतिक्रमणकारियों को मिलेगा घर

मुंबई। संजय गांधी नेशनल पार्क और वन विभाग की जमीन पर बसे पात्र अतिक्रमणकारियों के पुनर्वास की तैयारी तेज हो...
राज्य  महाराष्ट्र 
संजय गांधी नेशनल पार्क के अतिक्रमणकारियों को मिलेगा घर

दिल्ली में अब बिजनेस करने और उसे चलाने के लिए बड़ी राहत

दिल्ली : दिल्ली में कारोबार शुरू करने वाले लोगों और कंपनियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब अलग-अलग...
कारोबार 
दिल्ली में अब बिजनेस करने और उसे चलाने के लिए बड़ी राहत

लड़की के पेट से निकाला 1.16 किलो का बालों का गुच्छा

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां के एक हॉस्पिटल में डॉक्टरों...
नारी व बाल जगत 
लड़की के पेट से निकाला 1.16 किलो का बालों का गुच्छा

एआईएमआईएम  नेता असीम वकार ने ज्वाइन किया कांग्रेस

महाराष्ट्र: AIMIM नेता वारिस पठान ने असीम वकार के कांग्रेस में शामिल होने पर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि...
राष्ट्रीय 
एआईएमआईएम  नेता असीम वकार ने ज्वाइन किया कांग्रेस

उत्तर प्रदेश

कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
उत्तर प्रदेश 
कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
उत्तर प्रदेश 
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई