बनाएं चीजी पनीर ब्रेड रोल बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

चीज पनीर ब्रेड रोल : शाम के समय अगर कुछ क्रंची स्नैक्स खाने का मन कर रहा है तो आप घर पर पनीर ब्रेड रोल बना सकते हैं। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा। अगर आप चाहते हैं कि ब्रेड रोल क्रिस्पी होने के साथ अंदर से सॉफ्ट और चीज़ी बने रहें, तो कुछ आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें।


पनीर ब्रेड रोल बनाने के लिए सामग्री
पनीर 250 ग्राम, चीज़ 100 ग्राम, हरी मिर्च 2, अदरक 1 छोटा चम्मच, प्याज एक मुट्ठी, ताजा हरा धनिया एक मुट्ठी, ऑर्गैनों एक चुटकी, चिली फ्लैक्स एक चुटकी, नमक स्वादानुसार, सैंडविच ब्रेड

ये तरीका, आपस में नहीं चिपकेंगे चावल ये खबर भी पढ़े : ये तरीका, आपस में नहीं चिपकेंगे चावल

पनीर ब्रेड रोल बनाने की विधि
पहला स्टेप: पनीर ब्रेड रोल बनाने के लिए, पनीर को क्रश करके एक बाउल में डालें। चीज़ को भी अच्छी तरह से कददूसकर कर लें। अब, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, प्याज एक मुट्ठी, हरा धनिया, चुटकी भर ऑर्गैनों और चिली फ्लैक्स और नमक डालकर, सभी सामग्री को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। आपका भरावन तैयार है।

दूसरा स्टेप: ब्रेड रोल को आकार देने के लिए, ब्रेड स्लाइस लें। चॉपिंग बोर्ड पर रखें और किनारों को काट दें, यह स्टेप बहुत ज़रूरी है क्योंकि अगर आप किनारों को रखते हैं तो ब्रेड रोल ठीक से सील नहीं होगा जिससे ब्रेड रोल ऑयली हो जाएगा।

तीसरा स्टेप: अब, ब्रेड रोल को आकार देने के लिए, एक स्लाइस लें और उसे पानी में डुबोएं, ध्यान रखें कि वह दोनों तरफ से गीला हो, फिर स्लाइस को अपनी हथेलियों के बीच रखें और पानी निचोड़ लें, इतना निचोड़ें कि ब्रेड पूरी तरह से चपटा हो जाए। ब्रेड स्लाइस को चपटा करना बहुत ज़रूरी है क्योंकि इससे ब्रेड का टेक्सचर खत्म हो जाता है, अगर यह पूरी तरह से चपटा नहीं हुआ तो तलते समय यह फिर से तेल में भीग जाएगा।

चौथा स्टेप: अब मुट्ठी भर फिलिंग लें, उसे हल्के से दबाकर एक साथ लाएं, इसे ब्रेड के बीच में रखें और कोनों को एक साथ लाएं, फिर अपनी हथेली और उंगली से इसे दबाते हुए अंडे के आकार का ब्रेड रोल बनाएं।

पांचवां स्टेप: इस बात का ध्यान रखें कि इसमें कोई दरार नहीं होनी चाहिए। सभी ब्रेड रोल को इसी तरह आकार दें और फिर एक कड़ाही में तेल गरम करें। गरम तेल में 3-4 ब्रेड रोल सावधानी से डालें और तेज़ आंच पर क्रिस्प और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। आपक ब्रेड रोल तैयार है, इसे चटनी के साथ सर्व करें। अगर, आप पनीर ब्रेड रोल नहीं बनाना चाहते हैं तो इन कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप चीजी पनीर ब्रेड पॉकेट्स बना सकते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

दिल्ली में अब बिजनेस करने और उसे चलाने के लिए बड़ी राहत

दिल्ली : दिल्ली में कारोबार शुरू करने वाले लोगों और कंपनियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब अलग-अलग...
कारोबार 
दिल्ली में अब बिजनेस करने और उसे चलाने के लिए बड़ी राहत

लड़की के पेट से निकाला 1.16 किलो का बालों का गुच्छा

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां के एक हॉस्पिटल में डॉक्टरों...
नारी व बाल जगत 
लड़की के पेट से निकाला 1.16 किलो का बालों का गुच्छा

एआईएमआईएम  नेता असीम वकार ने ज्वाइन किया कांग्रेस

महाराष्ट्र: AIMIM नेता वारिस पठान ने असीम वकार के कांग्रेस में शामिल होने पर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि...
राष्ट्रीय 
एआईएमआईएम  नेता असीम वकार ने ज्वाइन किया कांग्रेस

दो दिनों में होगा 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल

'मिर्जापुर: द मूवी : ओटीटी की दुनिया में अपनी खौफनाक हिंसा, डार्क ह्यूमर और सत्ता के खूनी खेल से दर्शकों...
मनोरंजन 
दो दिनों में होगा 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल

बनाएं चीजी पनीर ब्रेड रोल बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट 

चीज पनीर ब्रेड रोल : शाम के समय अगर कुछ क्रंची स्नैक्स खाने का मन कर रहा है तो आप...
खाना पकाना 
बनाएं चीजी पनीर ब्रेड रोल बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट 

उत्तर प्रदेश

कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
उत्तर प्रदेश 
कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
उत्तर प्रदेश 
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई