लड़की के पेट से निकाला 1.16 किलो का बालों का गुच्छा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां के एक हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने एक 20 साल की लड़की के पेट का ऑपरेशन करके उससे 1.16 किलो का बालों का गुच्छा निकाला है। 

11 सालों से अपने बाल खा रही थी पीड़ित लड़की
पेट की समस्या से परेशान लड़की पिछले 11 सालों से अपने बाल खा रही थी। इस समस्या को मेडिकल लैंग्वेज में'ट्राइकोफेजिया' कहा जाता है। 

अपनी बेटी को दें ये ट्रेंडी और मॉडर्न नेम्स ये खबर भी पढ़े : अपनी बेटी को दें ये ट्रेंडी और मॉडर्न नेम्स

11 सालों से अपने बाल खा रही थी पीड़ित लड़की
पेट की समस्या से परेशान लड़की पिछले 11 सालों से अपने बाल खा रही थी। इस समस्या को मेडिकल लैंग्वेज में'ट्राइकोफेजिया' कहा जाता है। 

पीड़ित लड़की का ऑपरेशन दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुआ। उसके पेट में 1.16 किलोग्राम वजन का बालों का गुच्छा था जो पेट के बड़े हिस्से में फैला हुआ था। यही वजह थी कि लड़की को भूख नहीं लगती थी और पेट में दर्द होता था। इसके अलावा पीड़ित को उल्टियां भी हो रही थीं। 

एंडोस्कोपी से पता लगी बालों में गुच्छे की बात
डॉक्टरों के अनुसार, लड़की के पेट के ऊपरी हिस्से में उन्हें गांठ सी महसूस हुई तो एंडोस्कोपी करवाई गई। इस जांच में पता लगा कि लड़की के पेट में बालों का गुच्छा है। इसे पेट से निकालना आसान नहीं था क्योंकि बाल अगर पेट में जमा हो जाए तो वह पचते नहीं हैं और जमा होते रहते हैं। इनमें खाना भी फंसता है, जिससे बालों का गुच्छा एक सख्त आकार ले लेता है। पीड़िता को इसीलिए पेट में कठोरता भी महसूस होती थी। 

डॉक्टरों ने पहले कोशिश की कि बिना ऑपरेशन के बाल पेट से निकाले जा सकें लेकिन ऐसा करना मुश्किल हो रहा था क्योंकि बालों का गुच्छा काफी बड़ा और वजनदार था। इसीलिए डॉक्टरों ने सर्जरी की और पेट में चीरा लगाकर बालों के गुच्छे को निकाला।

बालों के गुच्छे पेट से बाहर निकलने के बाद मरीज की हालत ठीक है और अब उसे भूख भी लग रही है और पेट में हल्का भी महसूस हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, मरीज अब खाना भी खा रही है और उसके वजन में भी बदलाव हुआ है।

इससे पहले एक खबर सामने आई थी कि 16 सालों से एक लड़की अपने ही सिर के बाल खा रही थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पेट से बालों का गुच्छा निकाला था। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मप्र में 1.05 लाख करोड़ का रोड नेटवर्क प्लान

- नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर और फोरलेन मार्ग प्रदेश की कनेक्टिविटी को देंगे नई गति: मंत्री राकेश सिंह
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र में 1.05 लाख करोड़ का रोड नेटवर्क प्लान

संजय गांधी नेशनल पार्क के अतिक्रमणकारियों को मिलेगा घर

मुंबई। संजय गांधी नेशनल पार्क और वन विभाग की जमीन पर बसे पात्र अतिक्रमणकारियों के पुनर्वास की तैयारी तेज हो...
राज्य  महाराष्ट्र 
संजय गांधी नेशनल पार्क के अतिक्रमणकारियों को मिलेगा घर

दिल्ली में अब बिजनेस करने और उसे चलाने के लिए बड़ी राहत

दिल्ली : दिल्ली में कारोबार शुरू करने वाले लोगों और कंपनियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब अलग-अलग...
कारोबार 
दिल्ली में अब बिजनेस करने और उसे चलाने के लिए बड़ी राहत

लड़की के पेट से निकाला 1.16 किलो का बालों का गुच्छा

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां के एक हॉस्पिटल में डॉक्टरों...
नारी व बाल जगत 
लड़की के पेट से निकाला 1.16 किलो का बालों का गुच्छा

एआईएमआईएम  नेता असीम वकार ने ज्वाइन किया कांग्रेस

महाराष्ट्र: AIMIM नेता वारिस पठान ने असीम वकार के कांग्रेस में शामिल होने पर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि...
राष्ट्रीय 
एआईएमआईएम  नेता असीम वकार ने ज्वाइन किया कांग्रेस

उत्तर प्रदेश

कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
उत्तर प्रदेश 
कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
उत्तर प्रदेश 
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई