मप्र में 1.05 लाख करोड़ का रोड नेटवर्क प्लान

विजन 2047 के तहत ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, फोरलेन और रिंग रोड से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

- नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर और फोरलेन मार्ग प्रदेश की कनेक्टिविटी को देंगे नई गति: मंत्री राकेश सिंह

भोपाल। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को व्यापक और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर एक साथ काम किया जा रहा है। नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, फोरलेन मार्ग और रिंग रोड के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख शहरों को देश के बड़े आर्थिक, औद्योगिक और धार्मिक केंद्रों से जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य बेहतर आवागमन के साथ व्यापार, उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर तैयार करना है।

मंत्री राकेश सिंह ने बुधवार को एक बयान में बताया कि वाराणसी-विशाखापट्टनम कॉरिडोर के प्रथम चरण में वाराणसी से नागपुर तक कनेक्टिविटी विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके अंतर्गत मध्य प्रदेश में जबलपुर-रीवा से लेकर उत्तरप्रदेश सीमा तक और दक्षिण में नागपुर तक मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इससे महाकौशल और विंध्य सहित मध्यप्रदेश के बड़े हिस्से को उत्तर प्रदेश और आगे महाराष्ट्र से बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा।

भारत के सटीक अक्षांशीय मध्य बिंदु के रूप में उभरा बैतूल का बरसाली गांव ये खबर भी पढ़े : भारत के सटीक अक्षांशीय मध्य बिंदु के रूप में उभरा बैतूल का बरसाली गांव

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित अशोकनगर-सागर-जबलपुर-नागपुर फोरलेन मार्ग तथा सागर-कोटा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के माध्यम से मध्यप्रदेश की राजस्थान और गुजरात की दिशा में कनेक्टिविटी मजबूत होगी। सागर-कोटा कॉरिडोर एनएचएआई की कार्ययोजना में शामिल है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों को जोड़ने के लिए जबलपुर-भोपाल-इंदौर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर की योजना भी महत्वपूर्ण है। जबलपुर से भोपाल तक का मार्ग एमपीआरडीसी तथा भोपाल से इंदौर तक का मार्ग एनएचएआई द्वारा विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इसके पूर्ण होने से प्रदेश के तीन प्रमुख शहर एक तेज और मजबूत नेटवर्क से जुड़ेंगे तथा इंदौर-उज्जैन के माध्यम से दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डीएमआईसी तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

इसी क्रम में खंडवा (आशापुर)- नर्मदापुरम-जबलपुर-रीवा/सतना कॉरिडोर की तैयारी भी की जा रही है। यह मार्ग पश्चिमी मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की दिशा में कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं को अलग-अलग सड़क कार्यों के रूप में नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के समग्र कनेक्टिविटी नेटवर्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। रिंग रोड और विभिन्न दिशाओं से जुड़ने वाले कॉरिडोर भविष्य में लॉजिस्टिक पार्क, वेयरहाउसिंग, कोल्ड स्टोरेज, ट्रांसपोर्ट टर्मिनल, कृषि-प्रसंस्करण केंद्र और औद्योगिक क्लस्टर के विकास का आधार बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अच्छी सड़क केवल यात्रा को आसान नहीं बनाती, बल्कि उद्योग, व्यापार, निवेश और रोजगार का रास्ता भी खोलती है। मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को राष्ट्रीय सड़क नेटवर्क से जोड़ने का यह अभियान प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने और विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा अनेक महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी ली जा रही है। इससे प्रदेश में सड़क अधोसंरचना के विकास के लिए संस्थागत क्षमता मजबूत होगी और राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के साथ राज्य की अपनी कनेक्टिविटी परियोजनाओं को भी गति मिलेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लेक सिटी: भारी बारिश से डूबा रंगामती का मशहूर हैंगिंग ब्रिज

ढाका (बांग्लादेश)। देश में लेक सिटी के नाम से मशहूर और प्रमुख पर्यटक स्थल रंगामती में कपताई झील पर बना...
अंतर्राष्ट्रीय 
 लेक सिटी: भारी बारिश से डूबा रंगामती का मशहूर हैंगिंग ब्रिज

गाजा से फिलिस्तीनियों को हटाना ही समाधान: काट्ज

तेल अवीव। इजराइल के रक्षामंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि इजराइल अभी भी फिलिस्तीनियों को गाजा से हटाना चाहता है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
गाजा से फिलिस्तीनियों को हटाना ही समाधान: काट्ज

जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर

नई दिल्ली। विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर

ट्रंप ने होर्मुज का नाम ‘ट्रंप स्ट्रेट’ रखने की जताई इच्छा

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ रखने...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ने होर्मुज का नाम ‘ट्रंप स्ट्रेट’ रखने की जताई इच्छा

इंदौर में चॉकलेट फैक्ट्री से 375 क्विंटल शक्कर जब्त

इंदौर। मध्य प्रदेश शासन द्वारा लागू किए गए शक्कर नियंत्रण आदेश-2026 के तहत इंदौर में खाद्य विभाग की टीम द्वारा...
राज्य  मध्य प्रदेश 
इंदौर में चॉकलेट फैक्ट्री से 375 क्विंटल शक्कर जब्त

उत्तर प्रदेश

कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
उत्तर प्रदेश 
कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
उत्तर प्रदेश 
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई