इंदौर में चॉकलेट फैक्ट्री से 375 क्विंटल शक्कर जब्त

निर्धारित सीमा से अधिक मिला स्टॉक, खाद्य विभाग ने पालदा स्थित इकाई पर की कार्रवाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इंदौर। मध्य प्रदेश शासन द्वारा लागू किए गए शक्कर नियंत्रण आदेश-2026 के तहत इंदौर में खाद्य विभाग की टीम द्वारा बुधवार को शक्कर के स्टॉक की जांच के लिए प्रभावी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पालदा स्थित एक चॉकलेट निर्माण इकाई में निर्धारित स्टॉक सीमा से अधिक शक्कर पाए जाने पर 375 क्विंटल शक्कर जब्त की गई है। प्रकरण में आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।

खाद्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि संयुक्त टीम द्वारा पालदा स्थित पैपे न्यूट्रिशन, 360/1 उद्योग नगर, पालदा, इंदौर का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान निर्धारित स्टॉक सीमा से अधिक शक्कर का भंडारण पाए जाने पर मौके से 375 क्विंटल शक्कर जप्त की गई। प्रतिष्ठान के भागीदारों से संबंधित दस्तावेज एवं स्टॉक का परीक्षण भी किया जा रहा है।

एमपी के ओरछा में भाजपा का महामंथन, 14 वर्ष के बाद फिर आए 350 दिग्गज ये खबर भी पढ़े : एमपी के ओरछा में भाजपा का महामंथन, 14 वर्ष के बाद फिर आए 350 दिग्गज

इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम द्वारा पालदा क्षेत्र में स्थित शक्कर डीलरों के गोदामों का भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान आकाश एंटरप्राइजेज में 2820 क्विंटल, प्रतीक ट्रेडर्स में 2885 क्विंटल, राज ट्रेडर्स में 2378 क्विंटल, अशोक इंटरप्राइजेज में 2600 क्विंटल, सार्थक इंटरप्राइजेज में 2578 क्विंटल, कशिश इंटरप्राइजेज में 1595 क्विंटल, घनश्याम दास आनंदराम बहरारी ट्रेड्स में 1580 क्विंटल, कृति ट्रेडिंग पालदा में 3813 क्विंटल तथा स्वस्तिक इंटरप्राइजेज में 1641 क्विंटल शक्कर का स्टॉक पाया गया।

जांच में उक्त सभी डीलरों के यहां शक्कर का स्टॉक भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 4000 क्विंटल की स्टॉक सीमा के भीतर पाया गया। खाद्य विभाग द्वारा शक्कर नियंत्रण आदेश-2026 के प्रावधानों के तहत जिले में शक्कर के स्टॉक एवं भंडारण की सतत निगरानी की जा रही है। निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नाबालिग बालिका की उपचार के दौरान मृत्यु के बाद हर्ष क्लिनिक सील

वहीं, इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत खातीवाला टैंक स्थित हर्ष क्लिनिक में उपचार के दौरान 10 वर्षीय बालिका दिव्यांशी सोलंकी की मृत्यु के मामले में स्वास्थ्य एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। परिजन द्वारा प्रस्तुत शिकायत के आधार पर संबंधित क्लिनिक को सील कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बुधवार को बताया कि हर्ष क्लिनिक में 10 वर्षीय बालिका दिव्यांशी सोलंकी की उपचार के दौरान मृत्यु हुई थी। प्रकरण में प्राप्त शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित क्लिनिक को सील किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हासानी ने जूनी इंदौर थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि प्रकरण की गंभीरता एवं जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जांच पूरी होने तक उक्त क्लिनिक में किसी भी प्रकार की चिकित्सा गतिविधि संचालित नहीं होने दी जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में उक्त क्लिनिक बिना वैधानिक अनुमति अथवा वैध पंजीयन के संचालित होना पाया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रकरण की जांच एवं नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

सयाजी होटल से लिए गए 8 नमूनों में 2 असुरक्षित एवं 3 अवमानक पाए गए

पूर्व में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा सयाजी होटल, इंदौर से लिए गए खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट बुधवार को प्राप्त हुई है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पनीर, सान्या मीडियम फैट पनीर एवं खोपरा बूरा के 3 नमूने अवमानक, जबकि पिस्ता कतरन एवं मूंगफली दाना के 2 नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। वहीं रोस्टेड चना दाल, बारीक सौंफ एवं अजवाइन कुकीज़ के 3 नमूने मानक स्तर के पाए गए हैं। इस प्रकार सयाजी होटल से लिए गए कुल 8 नमूनों में से 2 नमूने असुरक्षित, 3 नमूने अवमानक एवं 3 नमूने मानक स्तर के पाए गए हैं।

डुग्गू इंटरप्राइजेज एवं कृष इंटरप्राइजेज से लिए गए घी के नमूने असुरक्षित

डुग्गू इंटरप्राइजेज, तलावली चंदा, इंदौर से लिए गए घी के नमूनों की जांच रिपोर्ट में श्रीमूल घी के 05 नमूने, गौसन्त घी के 02 नमूने, गूमर घी का 01 नमूना एवं श्री शुद्ध घी का 01 नमूना—सभी नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। इसी प्रकार कृष इंटरप्राइजेज, लसूडिया मोरी, इंदौर से लिए गए वास्तु घी के 07 नमूने भी असुरक्षित पाए गए हैं।

प्राप्त जांच रिपोर्टों के आधार पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं उसके अधीन बनाए गए नियमों के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

यूएस ओपन: आर्यना सबालेंका ने 53 मिनट में जीता मुकाबला, तीसरे दौर में पहुंचीं

न्यूयॉर्क। शीर्ष वरीय बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन 2026 में शानदार अंदाज में तीसरे दौर में जगह...
खेल 
यूएस ओपन: आर्यना सबालेंका ने 53 मिनट में जीता मुकाबला, तीसरे दौर में पहुंचीं

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने जीता महिला दिल्ली प्रीमियर लीग का खिताब

नई दिल्ली। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने बुधवार रात अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को...
खेल 
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने जीता महिला दिल्ली प्रीमियर लीग का खिताब

लेक सिटी: भारी बारिश से डूबा रंगामती का मशहूर हैंगिंग ब्रिज

ढाका (बांग्लादेश)। देश में लेक सिटी के नाम से मशहूर और प्रमुख पर्यटक स्थल रंगामती में कपताई झील पर बना...
अंतर्राष्ट्रीय 
 लेक सिटी: भारी बारिश से डूबा रंगामती का मशहूर हैंगिंग ब्रिज

गाजा से फिलिस्तीनियों को हटाना ही समाधान: काट्ज

तेल अवीव। इजराइल के रक्षामंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि इजराइल अभी भी फिलिस्तीनियों को गाजा से हटाना चाहता है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
गाजा से फिलिस्तीनियों को हटाना ही समाधान: काट्ज

जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर

नई दिल्ली। विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर

उत्तर प्रदेश

कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
उत्तर प्रदेश 
कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
उत्तर प्रदेश 
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई