गाजा से फिलिस्तीनियों को हटाना ही समाधान: काट्ज

इजराइली रक्षामंत्री ने कहा- गाजा पर कब्जे के लिए तैयार इजराइल, विस्थापितों को लेने से मिस्र का इनकार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

तेल अवीव। इजराइल के रक्षामंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि इजराइल अभी भी फिलिस्तीनियों को गाजा से हटाना चाहता है। इस इलाके से फिलिस्तीनियों को हटाए बिना गाजा समस्या का असली समाधान नहीं होगा। इजराइल अभी भी इस मोर्चे पर लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सिर्फ उस योजना को रोका है। इस योजना को मानवाधिकार कार्यकर्ता एथनिक क्लींजिंग (किसी खास नस्ल या समुदाय के लोगों को हटाने या खत्म करने की कार्रवाई) मानते हैं।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, काट्ज ने बुधवार को इजराइल की न्यूज वेबसाइट वाई नेट के विचारोत्तेजक सम्मेलन में गाजा समस्या पर खुलकर चर्चा की। काट्ज ने कहा, " गाजा से फिलिस्तीनी हट जाएं तो समस्या हल हो जाएगी।" उन्होंने कहा कि ट्रंप अपने पहले कार्यकाल की शुरुआत में इजराइल के इस विचार का समर्थन कर चुके हैं। ट्रंप ने तो एक बार यहां तक कहा कि एक बार फिलिस्तीनियों को हटा दिए जाने के बाद अमेरिका इस इलाके पर कब्जा कर लेगा और उस जमीन का मालिक बन जाएगा।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका-ईरान के दावों पर सवाल ये खबर भी पढ़े : होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका-ईरान के दावों पर सवाल

काट्ज ने कहा कि इजराइल गाजा पर हर तरीके से कब्जा करने के लिए तैयार है, लेकिन मिस्र फिलिस्तीनी शरणार्थियों को लेने से इनकार कर रहा है।उन्होंने कहा कि विस्थापित फिलिस्तीनियों को स्वीकार करने वाले अन्य देशों को अमेरिकी समर्थन की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वाशिंगटन ने इस प्रस्ताव को पूरी तरह से छोड़ा नहीं है।

उन्होंने कहा, "फिलहाल,ट्रंप ने इसे रद नहीं किया है। उन्होंने इसे स्थगित कर दिया है। काट्ज ने कहा कि इस पर उनसे लगातार चर्चा हो रही है। काट्ज ने यह सभी के लिए अच्छा होगा। इस अभियान में अमेरिका की जरूरत पड़ेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन साल में अमेरिका ने इजराइल को लगभग 25 अरब डॉलर की सैन्य सहायता दी है। उसने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इजराइल का बचाव किया है। इसमें गाजा में हुए अत्याचारों की जांच कर रहे इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाना भी शामिल है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

यूएस ओपन: आर्यना सबालेंका ने 53 मिनट में जीता मुकाबला, तीसरे दौर में पहुंचीं

न्यूयॉर्क। शीर्ष वरीय बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन 2026 में शानदार अंदाज में तीसरे दौर में जगह...
खेल 
यूएस ओपन: आर्यना सबालेंका ने 53 मिनट में जीता मुकाबला, तीसरे दौर में पहुंचीं

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने जीता महिला दिल्ली प्रीमियर लीग का खिताब

नई दिल्ली। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने बुधवार रात अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को...
खेल 
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने जीता महिला दिल्ली प्रीमियर लीग का खिताब

लेक सिटी: भारी बारिश से डूबा रंगामती का मशहूर हैंगिंग ब्रिज

ढाका (बांग्लादेश)। देश में लेक सिटी के नाम से मशहूर और प्रमुख पर्यटक स्थल रंगामती में कपताई झील पर बना...
अंतर्राष्ट्रीय 
 लेक सिटी: भारी बारिश से डूबा रंगामती का मशहूर हैंगिंग ब्रिज

गाजा से फिलिस्तीनियों को हटाना ही समाधान: काट्ज

तेल अवीव। इजराइल के रक्षामंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि इजराइल अभी भी फिलिस्तीनियों को गाजा से हटाना चाहता है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
गाजा से फिलिस्तीनियों को हटाना ही समाधान: काट्ज

जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर

नई दिल्ली। विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर

उत्तर प्रदेश

कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
उत्तर प्रदेश 
कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
उत्तर प्रदेश 
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई