नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने जीता महिला दिल्ली प्रीमियर लीग का खिताब

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने बुधवार रात अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को छह विकेट से हराकर महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीत लिया है। 123 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 19 ओवर में चार विकेट पर 128 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया।

इससे पहले साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 122 रन बनाए। कप्तान श्वेता सहरावत ने 32 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 31 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर निशिका सिंह 30 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहीं।

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए साउथ दिल्ली की बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। प्रिया मिश्रा, नाजमा, अर्चना, रेशिका बेनीवाल और अपेक्षा आनंद ने एक-एक विकेट लिया। अपेक्षा आनंद ने विशेष रूप से किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में केवल 13 रन दिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को उपासना यादव ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने आठ गेंदों पर नौ रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे। हालांकि साउथ दिल्ली की गेंदबाजों ने वापसी करते हुए शुरुआती झटके दिए और नॉर्थ दिल्ली का स्कोर दो विकेट पर 15 रन कर दिया।

इसके बाद कप्तान आयुषी सोनी और अर्चना ने पारी को संभाला। आयुषी ने 39 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि अर्चना ने 36 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

नॉर्थ दिल्ली को अंतिम चार ओवर में जीत के लिए 20 रन की जरूरत थी और मुकाबला रोमांचक स्थिति में था। नाजमा ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 24 रन बनाए। समायरा राघव ने छह गेंदों पर नाबाद सात रन बनाए, जिसमें एक छक्का शामिल था।

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से जीत दर्ज की और दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 महिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

 

 नीरज चोपड़ा ने फेंका सीजन का अपना बेस्ट थ्रो ये खबर भी पढ़े :  नीरज चोपड़ा ने फेंका सीजन का अपना बेस्ट थ्रो

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र स्थित बरौली गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

महिषादल में फुटबॉल के लिए झील में उतरा किशोर, सुबह मिला शव

पूर्व मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के महिषादल में फुटबॉल लेने के लिए झील में उतरे 15 वर्षीय किशोर रोहन माइती...
पश्चिम बंगाल 
महिषादल में फुटबॉल के लिए झील में उतरा किशोर, सुबह मिला शव

पोखरा: फेवाताल में गिरी कार, बिहार के दो युवकों की मौत, दो घायल

काठमांडू। नेपाल के पोखरा में शुक्रवार सुबह भारतीय नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर फेवाताल में जा गिरी, जिससे कार...
अंतर्राष्ट्रीय 
पोखरा: फेवाताल में गिरी कार, बिहार के दो युवकों की मौत, दो घायल

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान जोरदार मजबूती के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

नई दिल्ली। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना...
कारोबार 
शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

उत्तर प्रदेश

औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र स्थित बरौली गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

मथुरा। गुरुवार को विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

अयोध्या के सूर्य स्तंभों की तर्ज पर 84 भव्य नक्काशीदार कान्हा भक्ति स्तंभों से सजाया गया पूरा मार्ग
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण