ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान जोरदार मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है।

अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं होने का संकेत मिलने की वजह से पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.18 प्रतिशत की तेजी हासिल करने में सफल रहा।

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 81.11 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,747.71 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके अलावा नैस्डेक 366.23 अंक यानी 1.40 प्रतिशत उछल कर 26,584.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 53,657.77 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का जोर बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 75.07 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की छलांग लगा कर 10,831.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,286.40 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 163.99 अंक यानी 0.63 प्रतिशत उछल कर 26,003.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज खरीदारी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक लाल निशान में नजर आ रहा है।

एशियाई बाजार में इकलौता जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.04 प्रतिशत फिसल कर 6,665.11 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 72 अंक यानी 0.30 प्रतिशत उछल कर 24,004.50 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की छलांग लगा कर 3,955.85 अंक के स्तर पर आ गया है।

हैंग सेंग इंडेक्स में आज जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 524.69 अंक यानी 2.04 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,738 अंक के स्तर पर बना हुआ है।

कोस्पी इंडेक्स में भी आज जोरदार मजबूती नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 101.88 अंक यानी 1.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,681.36 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 64.04 अंक यानी 1.11 प्रतिशत उछल कर 5,811.75 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 704.52 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 64,919 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 349.26 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,206.92 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,580.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पंजाब में युवक से मारपीट पर सांसद हरसिमरत का हमला

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले...
राज्य  पंजाब 
पंजाब में युवक से मारपीट पर सांसद हरसिमरत का हमला

श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से टकराया इंडिगो विमान

श्रीनगर। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो के एक विमान के साथ हादसा हो गया। पार्किंग के दौरान विमान विजुअल...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से टकराया इंडिगो विमान

नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट पृथ्वी पर नजर रखेगा ईओएस-05 सैटेलाइट

GSLV-F17 ने सैटेलाइट को तय कक्षा में पहुंचाया, लिक्विड और क्रायोजेनिक स्टेज ने सटीक काम किया
राष्ट्रीय  राज्य 
जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट पृथ्वी पर नजर रखेगा ईओएस-05 सैटेलाइट

EOS-05 की सफलता पर बोले पीएम मोदी- गर्व का पल

नई दिल्ली। शुक्रवार को जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 उपग्रह को निर्धारित कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाकर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर...
राष्ट्रीय  राज्य 
EOS-05 की सफलता पर बोले पीएम मोदी- गर्व का पल

उत्तर प्रदेश

नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र स्थित बरौली गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

मथुरा। गुरुवार को विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा