पोखरा: फेवाताल में गिरी कार, बिहार के दो युवकों की मौत, दो घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल के पोखरा में शुक्रवार सुबह भारतीय नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर फेवाताल में जा गिरी, जिससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना पोखरा के गैरीचौतारा घुम्ती स्थित सड़क पर हुई। करीब सुबह 4:50 बजे सेदी से लेकसाइड की ओर जा रही कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क से करीब 20 मीटर नीचे फेवाताल में जा गिरी। कार में कुल चार लोग सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही वडा पुलिस कार्यालय बैदाम से पुलिस उपाधीक्षक सूर्यबहादुर बोगटी के नेतृत्व में 15 पुलिसकर्मियों की टीम तथा सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नंबर 24 हेडक्वार्टर कालिका गण, कास्की से सहायक पुलिस निरीक्षक शरण खड़का के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

बचाव दल ने बिहार के रक्सौल निवासी 27 वर्षीय अनमोल कुमार यादव और 33 वर्षीय सुरज यादव को जिंदा बाहर निकाला। दोनों को इलाज के लिए गंडकी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कास्की पुलिस के अनुसार, दोनों बात करने की स्थिति में हैं।

इसके बाद सुबह 5:55 बजे फेवाताल के पानी से दो अन्य लोगों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया। उन्हें पोखरा स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान, पश्चिमांचल क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में भारत के बिहार के ही रक्सौल निवासी 26 वर्षीय नवदीप कुमार यादव की पहचान उनके आधार कार्ड के आधार पर हुई है। दूसरे मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

सुबह करीब 6:20 बजे क्रेन की मदद से फेवाताल के पानी से भारतीय नंबर बीआर 05 डीबी 6759 वाली कार को बाहर निकाला गया। कार को वडा पुलिस कार्यालय बैदाम पहुंचाया गया है।

 

नेपालः सड़ने- गलने लगे शव, प्रभावित क्षेत्रों में महामारी फैलने का खतरा ये खबर भी पढ़े : नेपालः सड़ने- गलने लगे शव, प्रभावित क्षेत्रों में महामारी फैलने का खतरा

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पंजाब में युवक से मारपीट पर सांसद हरसिमरत का हमला

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले...
राज्य  पंजाब 
पंजाब में युवक से मारपीट पर सांसद हरसिमरत का हमला

श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से टकराया इंडिगो विमान

श्रीनगर। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो के एक विमान के साथ हादसा हो गया। पार्किंग के दौरान विमान विजुअल...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से टकराया इंडिगो विमान

नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट पृथ्वी पर नजर रखेगा ईओएस-05 सैटेलाइट

GSLV-F17 ने सैटेलाइट को तय कक्षा में पहुंचाया, लिक्विड और क्रायोजेनिक स्टेज ने सटीक काम किया
राष्ट्रीय  राज्य 
जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट पृथ्वी पर नजर रखेगा ईओएस-05 सैटेलाइट

EOS-05 की सफलता पर बोले पीएम मोदी- गर्व का पल

नई दिल्ली। शुक्रवार को जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 उपग्रह को निर्धारित कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाकर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर...
राष्ट्रीय  राज्य 
EOS-05 की सफलता पर बोले पीएम मोदी- गर्व का पल

उत्तर प्रदेश

नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र स्थित बरौली गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

मथुरा। गुरुवार को विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा