महिषादल में फुटबॉल के लिए झील में उतरा किशोर, सुबह मिला शव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्व मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के महिषादल में फुटबॉल लेने के लिए झील में उतरे 15 वर्षीय किशोर रोहन माइती का शव शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया।

गुरुवार दोपहर महिषादल राज मैदान के पास गेंद निकालने के दौरान रोहन गहरे पानी में चला गया था और डूब गया था। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम ने पूरी रात झील में तलाश अभियान चलाया।

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उसका शव पानी से बाहर निकाला गया। चंडीपुर निवासी रोहन माइती महिषादल की एपेक्स अकादमी में पढ़ता था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मोहन बागान प्रशंसक क्लब की पहल पर महिषादल में अंतरविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

तीस्ता पुल पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रक चालकों की मौत ये खबर भी पढ़े : तीस्ता पुल पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रक चालकों की मौत

प्रतियोगिता की तैयारी के तहत गुरुवार को विद्यार्थी मैदान में अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान फुटबॉल मैदान के किनारे स्थित झील में जा गिरी। गेंद निकालने के लिए रोहन झील में उतरा, लेकिन गहरे पानी में जाने के बाद डूब गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। मछली पकड़ने वाले जाल की मदद से करीब दो घंटे तक झील में तलाश की गई, लेकिन रोहन का कोई पता नहीं चला।

इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। जिला आपदा मोचन दल ने मौके पर पहुंचकर नौका के माध्यम से तलाशी अभियान शुरू किया। बाद में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम भी अभियान में जुट गई और पूरी रात झील में तलाश चलती रही।

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बचाव दल ने रोहन का शव बरामद कर लिया। शव को झील से बाहर निकालते समय घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की आंखें नम हो गईं।

बेटे के शव को देखते ही परिवार पूरी तरह टूट गया। बताया गया है कि रोहन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर से परिवार के साथ सहपाठियों और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

घटना के बाद हल्दिया महकमा पुलिस अधिकारी, महिषादल थाने के प्रभारी अधिकारी, प्रखंड विकास अधिकारी सहित प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर सीएम से मिलेंगे इंटर्न डॉक्टर

लिखित आदेश जारी होने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी
राज्य  जम्मू कश्मीर 
स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर सीएम से मिलेंगे इंटर्न डॉक्टर

दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

फिरोजाबाद। अग्रबंधु सेवार्थ संस्थान (एबीएसएस) ने दिवंगत सदस्य के परिवार की मदद कर समाज सेवा और आपसी सहयोग की मिसाल...
उत्तर प्रदेश 
दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

पंजाब में युवक से मारपीट पर सांसद हरसिमरत का हमला

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले...
राज्य  पंजाब 
पंजाब में युवक से मारपीट पर सांसद हरसिमरत का हमला

श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से टकराया इंडिगो विमान

श्रीनगर। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो के एक विमान के साथ हादसा हो गया। पार्किंग के दौरान विमान विजुअल...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से टकराया इंडिगो विमान

नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

उत्तर प्रदेश

दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

फिरोजाबाद। अग्रबंधु सेवार्थ संस्थान (एबीएसएस) ने दिवंगत सदस्य के परिवार की मदद कर समाज सेवा और आपसी सहयोग की मिसाल...
उत्तर प्रदेश 
दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र स्थित बरौली गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई