ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के कारोबार के बाद कमजोरी के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण लगातार तीन दिन की गिरावट से उबरते हुए वॉल स्ट्रीट के सूचकांक हरे निशान में बंद होने में सफल रहे।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के ये खबर भी पढ़े : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 295.01 अंक यानी 0.56 प्रतिशत उछल कर 53,061.89 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,666.60 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके अलावा नैस्डेक 118.05 अंक यानी 0.45 प्रतिशत उछल कर 26,217.83 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,110.98 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,756.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,280.63 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 130.78 अंक यानी 0.51 प्रतिशत टूट कर 25,839.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है।

एशियाई बाजार में इकलौता हैंग सेंग इंडेक्स फिलहाल 0.08 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 25,291 अंक के स्तर पर तक गिर गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 136.50 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,101.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.52 प्रतिशत उछल कर 5,773.81 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 108.36 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की छलांग लगा कर 6,671.08 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.76 प्रतिशत की उछाल के साथ 6,646.42 अंक के स्तर तक आ गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.47 प्रतिशत उछल कर 1,582.53 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,958.19 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 200.07 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 46,364.79 अंक के स्तर पर और निक्केई इंडेक्स 209.36 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 64,535 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, सर्राफा बाजार में फीकी चमक

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में कमजोरी का दौर लगातार जारी है। आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी में...
कारोबार 
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, सर्राफा बाजार में फीकी चमक

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

डीएम साहब का आदेश का मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में अप्रैल 2026 में हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम साहब का आदेश का मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

कानपुर देहात। जिले के मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार रात हादसा...
उत्तर प्रदेश 
बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

कोर्ट से फटकार के बाद अफजाल अंसारी को वापस मिला लखनऊ वाला बंगला

लखनऊ। लखनऊ के डाली बाग स्थित अपने बंगले पर कब्जा लेने दोनों बेटियों के साथ पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी। पूर्व...

गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र

शाहजहांपुर/कांट। गौतम मौर्य प्रकारण में पीड़ित परिवार को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर राहत मिली। नगर पंचायत...
उत्तर प्रदेश 
गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र