गंगरेल बांध के खुले तीन गेट, महानदी किनारे गांवों में अलर्ट

प्रशासन ने जारी की सावधानी बरतने की अपील

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धमतरी। धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश और जलाशयों में पानी की बढ़ती आवक को देखते हुए जिला प्रशासन ने महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है। जलाशयों के जलस्तर और नदी-नालों की स्थिति पर प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

3 सितंबर की सुबह 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के प्रमुख जलाशयों में जलभराव काफी अधिक हो गया है। गंगरेल जलाशय 97.40 प्रतिशत, मुरूमसिल्ली 98.61 प्रतिशत, दुधावा 86.86 प्रतिशत और सोंढूर जलाशय 69.25 प्रतिशत भर चुका है।

जलाशयों में पानी की लगातार आवक को देखते हुए गंगरेल जलाशय के तीन गेटों से कुल 4670 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें 1410 क्यूसेक पानी रुद्री बैराज के माध्यम से महानदी मुख्य नहर में तथा 3360 क्यूसेक पानी महानदी में प्रवाहित किया जा रहा है।

रायपुर: पुलिस ने ब्लैक करेंसी ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश , 9 गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : रायपुर: पुलिस ने ब्लैक करेंसी ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश , 9 गिरफ्तार

जलाशयों में पानी की आवक और आगामी बारिश की संभावना को देखते हुए महानदी के जलस्तर में और वृद्धि होने की आशंका है। इसे देखते हुए नदी किनारे बसे गांवों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास नहीं जाने तथा अनावश्यक रूप से नदी पार करने का प्रयास नहीं करने की अपील की है।

निचले और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन द्वारा चिन्हांकित सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

संबंधित अधिकारी, मैदानी अमला और स्थानीय प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिलेवासियों से अपील की है कि जलाशयों में पानी की अच्छी आवक को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

महानदी किनारे बसे गांवों के लोग विशेष सावधानी बरतें और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

उन्होंने अधिकारियों को नदी और जलाशयों के जलस्तर की नियमित निगरानी करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में समय पर सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा गया है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बच्चों को नदी-नालों के पास न जाने दें, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और किसी भी अफवाह पर भरोसा न करते हुए केवल अधिकृत सूचनाओं पर विश्वास करें। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर चले जाएं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, सर्राफा बाजार में फीकी चमक

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में कमजोरी का दौर लगातार जारी है। आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी में...
कारोबार 
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, सर्राफा बाजार में फीकी चमक

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

डीएम साहब का आदेश का मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में अप्रैल 2026 में हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम साहब का आदेश का मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

कानपुर देहात। जिले के मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार रात हादसा...
उत्तर प्रदेश 
बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

कोर्ट से फटकार के बाद अफजाल अंसारी को वापस मिला लखनऊ वाला बंगला

लखनऊ। लखनऊ के डाली बाग स्थित अपने बंगले पर कब्जा लेने दोनों बेटियों के साथ पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी। पूर्व...

गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र

शाहजहांपुर/कांट। गौतम मौर्य प्रकारण में पीड़ित परिवार को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर राहत मिली। नगर पंचायत...
उत्तर प्रदेश 
गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र