नक्सलवाद के साये से निकलकर विकास की राह पर छत्तीसगढ़: उपराष्ट्रपति

एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों को बांटे गए गोल्ड मेडल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • उपराष्ट्रपति ने कहा, दीक्षांत समारोह केवल उत्सव का क्षण नहीं है बल्कि बड़ी जिम्मेदारी 

रायपुर। छत्तीसगढ़ नक्सलवाद, भय और अभाव के साये से निकलकर आज शांति, प्रगति और अवसरों के नए दौर में प्रवेश कर चुका है, जो क्षेत्र कभी हिंसा के लिए जाने जाते थे, वहां आज सड़कें, स्कूल, अस्पताल, कनेक्टिविटी और निवेश पहुंच रहे हैं। यह बात उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के तीसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कही।

उपराष्ट्रपति ने एम्स रायपुर को राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के ऐतिहासिक परिवर्तन का एक प्रमुख प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि, उन्नत स्वास्थ्य देखभाल, चिकित्सा अनुसंधान और ट्रांसप्लांटेशन के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियां सराहनीय हैं, जिनमें राज्य का पहला 'स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट' भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हृदय प्रत्यारोपण कार्यक्रम की मंजूरी एक और महत्वपूर्ण सफलता है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चार घंटे चक्काजाम ये खबर भी पढ़े : अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चार घंटे चक्काजाम

समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति ने विभिन्न संकायों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मध्य भारत के इस प्रतिष्ठित संस्थान में आयोजित समारोह में स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), सुपर-स्पेशियलिटी, डॉक्टरेट और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों के कुल 689 विद्यार्थियों (376 छात्राएं और 313 छात्र) को डिग्रियां प्रदान की गईं।

दीक्षांत समारोह के मुख्य आकर्षणों में 'से नो टू ड्रग्स' (नशे को ना कहें) की शपथ भी शामिल रही, जिसके तहत उपस्थित सभी विद्यार्थियों को स्वयं नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने और अपने साथियों व समाज में इसके दुष्प्रभावों व खतरों के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि, यह दीक्षांत समारोह केवल उत्सव का क्षण नहीं है बल्कि जिम्मेदारी का भी अवसर है। उन्होंने कहा, “आज आपको आपकी डिग्रियां मिल रही हैं और कल आपको इससे कहीं अधिक मूल्यवान जिम्मेदारी सौंपी जाएगी- भारत की जनता का स्वास्थ्य, विश्वास और जीवन।”

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं, एम्स रायपुर की ओर से अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) संजीव हांडा तथा कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल भी मंच पर मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र

शाहजहांपुर/कांट। गौतम मौर्य प्रकारण में पीड़ित परिवार को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर राहत मिली। नगर पंचायत...
गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र

नाबालिग बाइकर्स, मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज रफ्तार पर पुलिस कसेगी शिकंजा

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर की सड़कों पर नाबालिग बाइक राइडर्स की तेज रफ्तार और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट...
छत्तीसगढ़ 
नाबालिग बाइकर्स, मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज रफ्तार पर पुलिस कसेगी शिकंजा

मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम, 8 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय है। इसके असर से गुरुवार को प्रदेश के आधे...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम, 8 जिलों में अलर्ट जारी

कोकराझार अस्पताल में लगेंगी छह डायलिसिस यूनिट, हुआ एमओयू

कोकराझार (असम)। कोकराझार के आरएनबी सिविल अस्पताल में छह डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई...
राष्ट्रीय 
कोकराझार अस्पताल में लगेंगी छह डायलिसिस यूनिट, हुआ एमओयू

केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई ईको, हादसे में तीन की मौत

सोनीपत। सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह लगभग पांच बजे मजदूरों से भरी ईको गाड़ी...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई ईको,  हादसे में तीन की मौत

उत्तर प्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव द्वारा कल निकाली जायेगी शोभायात्रा

फिरोजाबाद। भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयन्ती महोत्सव समिति द्वारा 04 सितम्बर को निकाली जाने वाली शोभायात्रा के आयोजन को लेकर  प्रेस...
उत्तर प्रदेश 
भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव द्वारा कल निकाली जायेगी शोभायात्रा

यूपी में बारिश से नदियां उफान पर, 15 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश और...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में बारिश से नदियां उफान पर, 15 की मौत

कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
उत्तर प्रदेश 
कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
उत्तर प्रदेश 
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम