सरगुजा : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों के तबादले

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा साेमवार की देर रात जारी आधिकारिक आदेश के तहत 6 निरीक्षकों, 2 उप निरीक्षकों और 3 सहायक उप निरीक्षकों समेत कुल 11 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।

इस आदेश के बाद जिला मुख्यालय स्थित अम्बिकापुर कोतवाली, सीतापुर, लुण्ड्रा और कमलेश्वरपुर जैसे महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

जारी आदेश के तहत सीतापुर थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक अखिलेश सिंह को अब अम्बिकापुर कोतवाली की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह जिलों के कलेक्टर बदले गए ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह जिलों के कलेक्टर बदले गए

वहीं, अम्बिकापुर कोतवाली प्रभारी रहे निरीक्षक शशिकांत सिन्हा को गांधीनगर थाने की कमान दी गई है। लुण्ड्रा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल को सीतापुर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) अम्बिकापुर में पदस्थ निरीक्षक अशफाक अहमद को लुण्ड्रा थाने की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा, रक्षित केंद्र से निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव को कमलेश्वरपुर का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार, दरिमा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश खलको और कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज प्रजापति को रक्षित केंद्र अम्बिकापुर भेजा गया है। रक्षित केंद्र से उप निरीक्षक समरेन्द्र सिंह को थाना गांधीनगर पदस्थ किया गया है।

सहायक उप निरीक्षकों में उदयपुर थाने से लिनुस को रक्षित केंद्र, लखनपुर थाने से परशु राम को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अम्बिकापुर में रीडर-2 संबद्ध किया गया है, जबकि रक्षित केंद्र से मनीष तिवारी को थाना लखनपुर भेजा गया है। जिले में हुए इस फेरबदल से थानों की कार्यप्रणाली में तेजी और पुलिसिंग में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

इ. राजेश कुमार श्रीवास्तव बने मण्डल उपाध्यक्ष

बस्ती - उत्तर प्रदेश पेंशनर्स  कल्याण संस्था, बस्ती मंडल के अध्यक्ष विजय प्रताप पाल ने  सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग...
उत्तर प्रदेश 
इ. राजेश कुमार श्रीवास्तव बने मण्डल उपाध्यक्ष

अयोध्या से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थानाध्यक्ष दुबौलिया के नेतृत्व में थाना दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर एक अदद...
उत्तर प्रदेश 
अयोध्या से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

अवसर का लाभ उठाएं किसान, करें हरी सब्जी, प्याज की खेती - डॉ एस. के. तोमर

बस्ती - प्याज की बढ़ती कीमतों और हाल ही में जनपद में हुई बारिश का लाभ उठाते हुए किसान भाई...
उत्तर प्रदेश 
अवसर का लाभ उठाएं किसान, करें हरी सब्जी, प्याज की खेती - डॉ एस. के. तोमर

जयन्ती पर याद किये गये चित्रलेखा के रचनाकर

बस्ती - साहित्यिक संस्था अदबी संगम द्वारा उपन्यास सम्राट बाबू भगवती चरण वर्मा के जयन्ती अवसर पर प्रेस क्लब सभागार...
उत्तर प्रदेश 
जयन्ती पर याद किये गये चित्रलेखा के रचनाकर

उद्यमियों की इकाईयों की स्थापना एवं निवेश तथा स्वरोजगार में आ रही समस्याओं का कराये समाधान

बस्ती - मण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने...