नाबालिग बाइकर्स, मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज रफ्तार पर पुलिस कसेगी शिकंजा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर की सड़कों पर नाबालिग बाइक राइडर्स की तेज रफ्तार और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है।

व्यस्त सड़कों पर फर्राटे भरती बाइक और साइलेंसर से निकलने वाली तेज धमाके जैसी आवाज से राहगीरों के साथ बुजुर्ग और हृदय रोगी भी परेशान हैं। पहले कार्रवाई के बावजूद कुछ समय बाद स्थिति दोबारा वही हो गई है।

शहर के कई प्रमुख मार्गों पर नाबालिग चालक बिना किसी डर के तेज रफ्तार में बाइक चलाते नजर आते हैं। कुछ युवक बुलेट में कंपनी के साइलेंसर की जगह मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलते हैं।

मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

इनसे निकलने वाली अचानक तेज आवाज कई बार पटाखे जैसी लगती है। सड़क किनारे रहने वाले लोगों और बुजुर्गों के लिए यह लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस समय-समय पर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करती है। कुछ दिन तक इसका असर भी दिखाई देता है, लेकिन अभियान कमजोर पड़ते ही नाबालिग राइडर्स दोबारा सड़कों पर नजर आने लगते हैं।

इससे पहले भी खबर सामने आने के बाद तत्कालीन रामानुजगंज थाना प्रभारी ने एसपी वैभव बैंकर के निर्देशन में कार्रवाई की थी।

पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के साथ मॉडिफाइड साइलेंसर भी जब्त किए थे। हालांकि कुछ समय बाद फिर से नगर में इसी तरह की गतिविधियां दिखाई देने लगी हैं।

लोगों का कहना है कि केवल कुछ दिनों की कार्रवाई से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। तेज रफ्तार और मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की जरूरत है। खासकर नाबालिगों के वाहन चलाने पर उनके अभिभावकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग भी उठ रही है।

लोगों का कहना है कि शहर की व्यस्त सड़कों पर तेज रफ्तार बाइक कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। वहीं अचानक होने वाली तेज आवाज से बुजुर्गों और हृदय संबंधी परेशानी वाले लोगों को परेशानी होती है।

रामानुजगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी ने आज बताया कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ जल्द ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नाबालिगों के वाहन चलाने के मामले में उनके पिता या अभिभावकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी के मुताबिक, शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना होगा कि पुलिस की यह कार्रवाई कितनी प्रभावी साबित होती है और मॉडिफाइड साइलेंसर व तेज रफ्तार पर लगाम कितनी जल्दी लगती है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मोदी-पेजेशकियन मुलाकात के बाद अमेरिका की चेतावनी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात से दुनिया के सबसे ताकतवर देश...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
मोदी-पेजेशकियन मुलाकात के बाद अमेरिका की चेतावनी

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख

ईडी का 290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में कोलकाता में 11 जगह छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 290 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
ईडी का 290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में कोलकाता में 11 जगह छापा

अश्मिता की शानदार वापसी, इंडोनेशिया मास्टर्स के अंतिम-8 में पहुंचीं

जकार्ता। भारत के अनुभवी शटलर एच.एस. प्रणय को गुरुवार को इंडोनेशिया मास्टर्स में हार का सामना करना पड़ा। पुरुष एकल...
खेल 
अश्मिता की शानदार वापसी, इंडोनेशिया मास्टर्स के अंतिम-8 में पहुंचीं

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश के आसार

जयपुर। राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से चल रहा मानसून का ब्रेक बुधवार को खत्म हो गया। पूर्वी राजस्थान के...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव द्वारा कल निकाली जायेगी शोभायात्रा

फिरोजाबाद। भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयन्ती महोत्सव समिति द्वारा 04 सितम्बर को निकाली जाने वाली शोभायात्रा के आयोजन को लेकर  प्रेस...
उत्तर प्रदेश 
भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव द्वारा कल निकाली जायेगी शोभायात्रा

यूपी में बारिश से नदियां उफान पर, 15 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश और...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में बारिश से नदियां उफान पर, 15 की मौत

कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
उत्तर प्रदेश 
कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
उत्तर प्रदेश 
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम