ईडी का 290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में कोलकाता में 11 जगह छापा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 290 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में कोलकाता में 11 ठिकानों पर छापा मारा है।

तलाशी के दायरे में कंपनी के प्रवर्तक प्रशांत बोथरा और विजय बोथरा समेत समूह के अन्य निदेशकों तथा ऑडिटरों के परिसर शामिल हैं।

ईडी के अनुसार, कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड ने झारखंड में 66 मेगावाट क्षमता के बिजली संयंत्र के लिए बैंकों से ऋण लिया था। आरोप है कि ऋण की रकम को समूह की अन्य कंपनियों और व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया।

फर्जी टोल वसूली मामले में ईडी की 14 ठिकानों पर छापेमारी ये खबर भी पढ़े : फर्जी टोल वसूली मामले में ईडी की 14 ठिकानों पर छापेमारी

बाद में कंपनी राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में चली गई और परिसमापन की प्रक्रिया में बैंकों को केवल करीब 7 करोड़ रुपये ही वापस मिल सके, जिससे ऋणदाताओं को भारी नुकसान हुआ।

ईडी के मुताबिक, एजेंसी के कोलकाता जोनल कार्यालय द्वारा मौजूदा तलाशी कार्रवाई के तहत समूह के प्रवर्तकों प्रशांत बोथरा और विजय बोथरा के परिसरों के अलावा अन्य निदेशकों और ऑडिटरों से जुड़े ठिकानों की भी जांच की जा रही है।

इनमें संबंधित कार्यालय परिसर भी शामिल हैं। एजेंसी की कार्रवाई बैंक धोखाधड़ी मामले में ऋण की रकम के कथित दुरुपयोग और उसके प्रवाह से जुड़े तथ्यों की जांच के तहत की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, सर्राफा बाजार में फीकी चमक

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में कमजोरी का दौर लगातार जारी है। आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी में...
कारोबार 
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, सर्राफा बाजार में फीकी चमक

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

डीएम साहब का आदेश का मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में अप्रैल 2026 में हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम साहब का आदेश का मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

कानपुर देहात। जिले के मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार रात हादसा...
उत्तर प्रदेश 
बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

कोर्ट से फटकार के बाद अफजाल अंसारी को वापस मिला लखनऊ वाला बंगला

लखनऊ। लखनऊ के डाली बाग स्थित अपने बंगले पर कब्जा लेने दोनों बेटियों के साथ पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी। पूर्व...

गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र

शाहजहांपुर/कांट। गौतम मौर्य प्रकारण में पीड़ित परिवार को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर राहत मिली। नगर पंचायत...
उत्तर प्रदेश 
गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र