गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र
ब्यूरो रिपोर्ट
शाहजहांपुर/कांट। गौतम मौर्य प्रकारण में पीड़ित परिवार को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर राहत मिली। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद कुमार सिंह व ईओ नूर जहां ने गौतम के पिता चंद्रपाल को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति मिलने से परिवार को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है। नगर पंचायत कांट के मीटिंग हॉल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान विधायक अरविंद कुमार सिंह, ईओ नूर जहां, सभासद, सफाई मित्र और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मियों के बढ़े पारिश्रमिक और उन्हें मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन वृद्धि के साथ ईपीएफ, ईएसआई, स्वास्थ्य, शिक्षा, बीमा, मातृत्व अवकाश और समय से पारिश्रमिक जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी कार्यक्रम के दौरान विधायक ने गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। घटना के बाद से परिवार न्याय के साथ आर्थिक मदद की भी उम्मीद कर रहा था। नियुक्ति पत्र मिलने से परिवार को नियमित आय का जरिया मिलने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।
