मोदी-पेजेशकियन मुलाकात के बाद अमेरिका की चेतावनी

मार्को रुबियो बोले- ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में कोई देश मदद न करे, भारत-ईरान ट्रेड डील से किया इनकार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात से दुनिया के सबसे ताकतवर देश के “कान खड़े हो गए” हैं। पीएम मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात के दो दिन बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ने चेताया है। उन्होंने कहा कि वे तेहरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में मदद न करें। हालांकि, रुबियो ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारत और ईरान किसी ट्रेड डील पर बातचीत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर हुई मुलाकात को लेकर रूबियो से सवाल पूछा गया था कि क्या पीएम मोदी और पेजेश्कियान के बीच ट्रेड डील की तैयारी हो रही है?मार्को रुबियो ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि भारत और ईरान के बीच कोई ट्रेड डील यानी व्यापार समझौता हो रहा है।जाहिर है कि हर देश अपनी विदेश नीति खुद तय करता है और दुनिया के कई देश ईरानी सरकार के साथ बातचीत करते हैं। मेरा मतलब है कि हमने भी ईरानी सरकार के लोगों से मुलाकात की है। कुछ ऐसी बातचीत हुई है और उनसे संपर्क रहा है।’

इमरान खान को जेल से बाहर नहीं आने देगी शहबाज शरीफ की सरकार? ये खबर भी पढ़े : इमरान खान को जेल से बाहर नहीं आने देगी शहबाज शरीफ की सरकार?

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी देश को ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में मदद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, किसी भी देश को ऐसे तंत्र बनाने में उनकी मदद नहीं करनी चाहिए, जिनके जरिए वे राजस्व जुटा सकें और फिर उसका इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने के साथ परमाणु हथियार बनाने की कोशिश में कर सकें। और अगर देश ऐसा करने का फैसला करते हैं, तो हमें उन पर भी प्रतिबंध लगाना पड़ेगा।

पीएम मोदी-पेजेश्कियान की मुलाकात

बता दें कि सोमवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से बातचीत की थी। दोनों नेताओं ने भारत-ईरान संबंधों पर चर्चा की जिसमें आपसी व्यापार को बढ़ाने और उसमें विविधता लाने की योजनाएं शामिल थीं। इस दौरान पीएम मोदी ने पश्चिम में स्थायी शांति लाने के प्रयासों के लिए नई दिल्ली के समर्थन को दोहराया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, सर्राफा बाजार में फीकी चमक

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में कमजोरी का दौर लगातार जारी है। आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी में...
कारोबार 
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, सर्राफा बाजार में फीकी चमक

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

डीएम साहब का आदेश का मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में अप्रैल 2026 में हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम साहब का आदेश का मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

कानपुर देहात। जिले के मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार रात हादसा...
उत्तर प्रदेश 
बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

कोर्ट से फटकार के बाद अफजाल अंसारी को वापस मिला लखनऊ वाला बंगला

लखनऊ। लखनऊ के डाली बाग स्थित अपने बंगले पर कब्जा लेने दोनों बेटियों के साथ पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी। पूर्व...

गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र

शाहजहांपुर/कांट। गौतम मौर्य प्रकारण में पीड़ित परिवार को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर राहत मिली। नगर पंचायत...
उत्तर प्रदेश 
गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र