इमरान खान को जेल से बाहर नहीं आने देगी शहबाज शरीफ की सरकार?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

इस्लामाबाद  : पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने एक बार फिर से एक्सपोज हो गया है। शहबाज शरीफ की सरकार ने इमरान खान को जेल से हॉस्पिटल में शिफ्ट करने से इनकार कर दिया है। बता दें कि मंगलवार को ही पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने तीन साल से जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 48 घंटे के भीतर प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराने का आदेश दिया था। चीफ जस्टिस की बेंच ने अपने आदेश में साफ-साफ कहा था कि इमरान खान की हालत ठीक नहीं हैं, उन्हें बेहतर इलाज मिले, ये उनका हक है। इसलिए सरकार उन्हें इस्लामाबाद के शिफा हॉस्पिटल में एडमिट करे। लेकिन बुधवार को शहबाज शरीफ की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसले पर फिर से गौर करने की अपील कर दी है।

अराजकता फैल जाएगी- सरकार की दलील
दरअसल, मंगलवार को पाकिस्तान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इमरान खान की आधी-अधूरी, फर्जी मेडिकल रिपोर्ट्स पेश की थी। ये साबित करने में पूरी ताकत लगाई थी कि इमरान खान ठीक हैं और उनका इलाज जेल में ही हो सकता है। सरकार ने कहा था कि उन्हें हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की जरूरत नहीं हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने शहबाज शरीफ की सरकार का झूठ पकड़ लिया और इमरान खान को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराने का आदेश दिया। हालांकि, बुधवार को आज पाकिस्तान की हुकूमत ने जेल में बंद हजारों कैदियों के हक का मुद्दा उठा दिया। पाकिस्तान के मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। किसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अराजकता फैल जाएगी और हर कैदी जेल से हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की मांग करेगा। किसी ने कहा कि अगर इमरान खान जेल से बाहर आए तो पूरे मुल्क में फिर हंगामा होगा। तहरीके इंसाफ पार्टी के लोग फिर सड़कों पर निकलेंगे। क्या सुप्रीम कोर्ट गारंटी लेगा कि PTI के वर्कर इसे सियासी मुद्दा नहीं बनाएंगे।

कनाडा पर टैरिफ लगाने से ट्रंप ने कदम पीछे खींचे, फैसला टला ये खबर भी पढ़े : कनाडा पर टैरिफ लगाने से ट्रंप ने कदम पीछे खींचे, फैसला टला

इमरान खान से मिली बहन नूरीन नियाजी
शहबाज शरीफ की सरकार ने दूसरी तरफ एक चालाकी भी की और सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के मुताबिक, इमरान खान के परिवार वालों को जेल में एंट्री दे दी और इमरान खान से 15 मिनट की मुलाकात करवा दी। नौ महीने के बाद बुधवार को इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी अडियाला जेल में अपने भाई से मिलीं। इमरान खान की वाइफ बुशरा बेगम भी अडियाला जेल में कैद हैं, उन्हें इमरान खान से अलग दूसरी बैरक में रखा गया है। आज अडियाला जेल के कॉमन हाल में इमरान खान की मुलाकात बुशरा बेगम से भी कराई गई। चूंकि सुप्रीम कोर्ट ने हर हफ्ते परिवार वालों को इमरान खान से मिलने की परमीशन दी थी लेकिन ये शर्त लगाई थी कि परिवार वाले मुलाकात के बाद मीडिया से कोई बात नहीं करेंगे और इमरान खान की सेहत को लेकर कोई बयान नहीं देंगे। इसलिए जेल से बाहर आने के बाद इमरान की बहन चुपचाप वहां से निकल गई। इसके बाद शहबाज शरीफ के मंत्रियों ने कहना शुरू कर दिया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक जो जायज बात थी, वो सरकार ने पूरी कर दी है। सरकार के मंत्रियों ने कहा कि इमरान खान सजायाफ्ता कैदी हैं, उन्हें जेल मैन्युअल के हिसाब से ही ट्रीटमेंट मिलेगा। अगर इमरान खान को प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया तो इससे तमाम कानूनी दिक्कतें पैदा होंगी और सरकार ऐसा बिल्कुल नहीं करेगी।

पाकिस्तान के विपक्ष के नेता भी इस वक्त इमरान खान के समर्थन में हैं। जमीयत उलेमा ए इस्लाम के मौलाना फजल-उर-रहमान ने शहबाज शरीफ को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि किसी की सेहत के साथ सियासत ठीक नहीं हैं। इस तरह की हरकत से शहबाज शरीफ के खिलाफ आवाम का गुस्सा भड़केगा। फजल-उर-रहमान ने कहा कि अगर शहबाज सरकार कोर्ट का ऑर्डर नहीं मानती है तो सुप्रीम कोर्ट को सरकार के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।

बिलावल भुट्टो ने भी जारी किया बयान
चौंकाने वाली बात ये है कि शहबाज शरीफ की सरकार में शामिल आसिफ अली जरदारी की पार्टी भी पब्लिक के मूड को समझ रही है। इसीलिए आज पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रेसिडेंट बिलावल भुट्टो ने कहा कि "इमरान खान की सेहत से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। बेहतर होता ये मामला कोर्ट तक न पहुंचता। अगर सरकार पहले ही इमरान खान को हॉस्पिटल में शिफ्ट कर देती तो उन्हें पब्लिक की इतनी सिंपैथी न मिलती जो अब मिल रही है।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्योग से लेकर कृषि, हेल्थकेयर व एमएसएमई तक बनेगी रणनीति लखनऊ। उत्तर प्रदेश और जापान के...
उत्तर प्रदेश 
जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय

सई नदी को सीवेज प्रदूषण मुक्त करने की कवायद

लखनऊ। लखनऊ में सई नदी को सीवेज प्रदूषण से मुक्त करने के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कई स्तरों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सई नदी को सीवेज प्रदूषण मुक्त करने की कवायद

सर्वोदय स्कूलों के संचालन में व्यापक बदलाव की जरूरत: मुख्यमंत्री

बोले पात्र वृद्धजनों को पेंशन के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़ पात्र विद्यार्थी को समय से मिले छात्रवृत्ति, 02...
उत्तर प्रदेश 
सर्वोदय स्कूलों के संचालन में व्यापक बदलाव की जरूरत: मुख्यमंत्री

दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने संभाली जांच

गोमतीनगर में पत्नी की हत्या के बाद घर पहुंचा मानस बाजपेई, बीमार बहन को मारकर खुदकुशी