अश्मिता की शानदार वापसी, इंडोनेशिया मास्टर्स के अंतिम-8 में पहुंचीं

तीन गेम में जीत की हासिल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जकार्ता। भारत के अनुभवी शटलर एच.एस. प्रणय को गुरुवार को इंडोनेशिया मास्टर्स में हार का सामना करना पड़ा। पुरुष एकल के अंतिम-16 के मुकाबले में शीर्ष वरीय प्रणय को चीन के शुआन चेन झू ने 22-20, 21-15 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। झू ने जब भी दो या तीन अंकों की बढ़त बनाई, प्रन्नॉय ने वापसी करते हुए अंतर कम किया।

16-18 से पिछड़ने के बाद प्रणय ने लगातार तीन अंक लेकर 19-18 की बढ़त बना ली, लेकिन झू ने स्कोर 19-19 कर दिया। इसके बाद दोनों 20-20 की बराबरी पर पहुंचे, लेकिन चीनी खिलाड़ी ने लगातार दो अंक लेकर पहला गेम 22-20 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में झू ने शुरू से ही नियंत्रण बनाए रखा और प्रणय को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने दूसरा गेम 21-15 से जीतकर 45 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

प्रणय ने इससे पहले बुधवार को अंतिम-32 के मुकाबले में चीनी ताइपे के लियाओ झुओ-फू को एक गेम से पिछड़ने के बाद 18-21, 21-15, 21-19 से हराया था। विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज प्रणय ने एक घंटे चार मिनट चले मुकाबले में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई थी।

प्रणय को शुरुआती दौर में बाई मिली थी। वह जुलाई के अंत में ताइपे ओपन में खेलने के बाद कोर्ट पर लौटे थे, जहां वह अंतिम-16 में बाहर हो गए थे। उन्हें नई दिल्ली में हुए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी।

अश्मिता चालिहा अंतिम-8 में
महिला एकल में शीर्ष वरीय भारत की अश्मिता चालिहा ने शानदार वापसी करते हुए मलेशिया की गोह जिन वेई को 10-21, 21-10, 21-17 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया।

अश्मिता ने पिछले महीने ही कोरिया मास्टर्स सुपर 300 में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में चीन की चौथी वरीय हान चियान शी को कड़े मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया था।

विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज अश्मिता गुवाहाटी स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में पार्क ताए-सांग के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेती हैं।

पाकिस्तान को हराने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गदगद ये खबर भी पढ़े : पाकिस्तान को हराने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गदगद

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, सर्राफा बाजार में फीकी चमक

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में कमजोरी का दौर लगातार जारी है। आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी में...
कारोबार 
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, सर्राफा बाजार में फीकी चमक

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

डीएम साहब का आदेश का मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में अप्रैल 2026 में हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम साहब का आदेश का मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

कानपुर देहात। जिले के मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार रात हादसा...
उत्तर प्रदेश 
बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

कोर्ट से फटकार के बाद अफजाल अंसारी को वापस मिला लखनऊ वाला बंगला

लखनऊ। लखनऊ के डाली बाग स्थित अपने बंगले पर कब्जा लेने दोनों बेटियों के साथ पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी। पूर्व...

गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र

शाहजहांपुर/कांट। गौतम मौर्य प्रकारण में पीड़ित परिवार को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर राहत मिली। नगर पंचायत...
उत्तर प्रदेश 
गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र