केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई ईको, हादसे में तीन की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सोनीपत। सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह लगभग पांच बजे मजदूरों से भरी ईको गाड़ी ट्रक से टकरा गई। गोपालपुर गांव की सीमा के पास हुए हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा के करीब 11 मजदूर और ईको चालक समेत 12 लोग झज्जर की ओर बाजरा काटने जा रहे थे।

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को कुचला, मौत ये खबर भी पढ़े : जयपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को कुचला, मौत

सुबह लगभग पांच बजे उनकी गाड़ी गोपालपुर गांव के पास कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर पहुंची। इसी दौरान ईको की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में गांव बड़ेपुरा निवासी रामनरेश शामिल हैं, जबकि दो मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। दो शवों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं एक शव क्षतिग्रस्त ईको में फंस गया था, जिसे पुलिस और राहत दल ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

हादसे में घायल विवेक, छोटू, हरिशंकर, खुशहाली, फातिलाल, महेंद्र पाल, संजीव, प्रमोद और नेवाराम सभी गांव बड़ेपुरा, जिला पीलीभीत के रहने वाले बताए गए हैं। सभी घायलों को खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर है और कई घायल बेहोशी की हालत में बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के साथ ईको में फंसे शव को बाहर निकालने का काम किया गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र

शाहजहांपुर/कांट। गौतम मौर्य प्रकारण में पीड़ित परिवार को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर राहत मिली। नगर पंचायत...
गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र

नाबालिग बाइकर्स, मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज रफ्तार पर पुलिस कसेगी शिकंजा

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर की सड़कों पर नाबालिग बाइक राइडर्स की तेज रफ्तार और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट...
छत्तीसगढ़ 
नाबालिग बाइकर्स, मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज रफ्तार पर पुलिस कसेगी शिकंजा

मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम, 8 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय है। इसके असर से गुरुवार को प्रदेश के आधे...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम, 8 जिलों में अलर्ट जारी

कोकराझार अस्पताल में लगेंगी छह डायलिसिस यूनिट, हुआ एमओयू

कोकराझार (असम)। कोकराझार के आरएनबी सिविल अस्पताल में छह डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई...
राष्ट्रीय 
कोकराझार अस्पताल में लगेंगी छह डायलिसिस यूनिट, हुआ एमओयू

केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई ईको, हादसे में तीन की मौत

सोनीपत। सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह लगभग पांच बजे मजदूरों से भरी ईको गाड़ी...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई ईको,  हादसे में तीन की मौत

उत्तर प्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव द्वारा कल निकाली जायेगी शोभायात्रा

फिरोजाबाद। भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयन्ती महोत्सव समिति द्वारा 04 सितम्बर को निकाली जाने वाली शोभायात्रा के आयोजन को लेकर  प्रेस...
उत्तर प्रदेश 
भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव द्वारा कल निकाली जायेगी शोभायात्रा

यूपी में बारिश से नदियां उफान पर, 15 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश और...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में बारिश से नदियां उफान पर, 15 की मौत

कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
उत्तर प्रदेश 
कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
उत्तर प्रदेश 
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम