नीरज चोपड़ा ने फेंका सीजन का अपना बेस्ट थ्रो

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नीरज चोपड़ा : भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2026 में दूसरे स्थान पर रहते हुए खत्म किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के बाद ये पहला इवेंट था जिसमें नीरज एक्शन में थे और ऐसे में सभी की नजरें उनके ऊपर थी। नीरज ने इवेंट की शुरुआत ही काफी शानदार तरीके से की और पहले राउंड में ही 83.54 मीटर का थ्रो करने के साथ दूसरी पोजीशन पर अपना कब्जा कर लिया था। वहीं इसके बाद नीरज ने दूसरे राउंड में 88.05 मीटर का थ्रो किया जो उनके इस सीजन का बेस्ट थ्रो भी था और इसी के दम पर वह दूसरी पोजीशन पर रहते हुए खत्म करने में कामयाब रहे।


पहले राउंड से ही नीरज ने पकड़ की मजबूत
लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा के लिए सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे थे, जिन्होंने पहले राउंड में 85.99 मीटर का थ्रो किया तो वहीं नीरज की तरफ से पहले राउंड में 83.54 मीटर का थ्रो देखने को मिला। इसके बाद पहला राउंड खत्म होने पर नीरज चोपड़ा दूसरी पोजीशन पर बरकरार थे। दूसरे राउंड में रुमेश पथिरागे ने 87.06 मीटर का थ्रो किया तो वहीं नीरज ने सुधार करते हुए 88.05 मीटर का थ्रो करने के साथ पहली पोजीशन पर कब्जा कर लिया। यह नीरज का इस सीजन का बेस्ट थ्रो भी था जिसमें उन्होंने इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 85.83 मीटर का थ्रो किया था।

अनूपगढ़ के बसंत का कमाल, वर्ल्ड अंडर-20 हाई जंप में सिल्वर ये खबर भी पढ़े : अनूपगढ़ के बसंत का कमाल, वर्ल्ड अंडर-20 हाई जंप में सिल्वर

सिर्फ 8 सेंटीमीटर बेहतर थ्रो के दम पर रुमेश ने पहली पोजीशन पर किया कब्जा
तीसरे राउंड में श्रीलंकाई जैवलिन थ्रो एथलीट रुमेश पथिरागे ने 88.14 मीटर का थ्रो किया जो नीरज के थ्रो के मुकाबले सिर्फ 8 सेंटीमीटर बेहतर था। इसके दम पर वह फिर से पहली पोजीशन पर पहुंच गए तो वहीं तीसरे राउंड में नीरज चोपड़ा ने 83.72 मीटर का थ्रो किया। चौथे राउंड में नीरज ने फाउल करने के साथ 5वें राउंड में थ्रो नहीं करने का फैसला लिया जिसके चलते फैंस को उनकी फिटनेस को लेकर थोड़ी चिंता भी हुई।

आखिरी राउंड खत्म होने के साथ छठी पोजीशन पर किया खत्म
नीरज चोपड़ा को लेकर छठे और आखिरी राउंड में उनके प्रयास को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी, जिसमें उन्होंने फिर से वापसी की और 86.69 मीटर का थ्रो करने के साथ दूसरी पोजीशन पर रहते हुए खत्म किया। नीरज चोपड़ा के लिए यह वापसी काफी शानदार रही।

 

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 एथेनॉल या और कुछ , जानें  चीनी कीमहंगाई की असली वजह क्या ?

चीनी के दाम  :फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा...
कारोबार 
 एथेनॉल या और कुछ , जानें  चीनी कीमहंगाई की असली वजह क्या ?

 घी खाने के क्या है फायदा?

पेट और पाचन में सुधार:  घी में 'ब्यूट्रिक एसिड' भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंतों की अंदरूनी परत...
लाइफस्टाइल 
 घी खाने के क्या है फायदा?

 नीरज चोपड़ा ने फेंका सीजन का अपना बेस्ट थ्रो

नीरज चोपड़ा : भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2026 में दूसरे स्थान पर रहते...
खेल 
 नीरज चोपड़ा ने फेंका सीजन का अपना बेस्ट थ्रो

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड संग की दूसरी शादी

अर्जुन रामपाल : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ शादी को आधिकारिक तौर...
मनोरंजन 
अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड संग की दूसरी शादी

मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 अगस्त 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

फिरोजाबाद, जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक त्रि विभागीय टीम का गठन...
उत्तर प्रदेश 
चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान