होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका-ईरान के दावों पर सवाल

पूर्व राजनयिक बोले- दोनों नहीं बता रहे पूरी सच्चाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जोई हुड ने कहा- ईरान के पास जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद करने के साधन नहीं, तेहरान ने भी ट्रांजिट को लेकर अलग दावा किया

वाशिंगटन/तेहरान। अमेरिका के पूर्व राजनयिक जोई हुड ने कहा कि होमुर्ज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) की स्थिति के बारे में न तो वाशिंगटन और न ही तेहरान पूरी तरह सही जानकारी दे रहे हैं। हुड ने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप अकसर कहते हैं कि यह जलमार्ग खुला है। उनका यह कहना पूरी तरह सही नहीं है। ईरान का यह कहना भी पूरी तरह सही नहीं है कि उन्होंने तेहरान ने इसे बंद कर दिया है।"

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, हुड ने कहा कि ईरान के पास इस जलमार्ग को पूरी तरह से बंद करने के लिए जरूरी साधन नहीं हैं। उन्होंने कहा, " होर्मुज किसी हाइवे जैसा नहीं है, जहां आप कोई गेट लगा दें या शिपिंग रोकने के लिए कोई रुकावट खड़ी कर दें। ईरान दबाव बनाने के लिए बिना हथियारों वाले कमर्शियल जहाजों को धमकाता है और फिर उन पर मिसाइलें दागता हैं।"

तुर्की में मेरा विमान बदला गया:ट्रंप ये खबर भी पढ़े : तुर्की में मेरा विमान बदला गया:ट्रंप

हुड ने कहा कि कुछ जहाज़ अपने ट्रांसपोंडर बंद कर देते हैं रात में यात्रा करते हैं और ओमान के तट के करीब से गुजरते हैं। अमेरिकी सेना अपने पास मौजूद संसाधनों से उनकी सुरक्षा करने की कोशिश करती है। इस बीच ईरान के उप विदेशमंत्री काजिम गरीबाबादी ने कहा कि ओमान के साथ हुए अस्थायी ट्रांजिट समझौते के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है। इस जलमार्ग को पूरी तरह खोलने से पहले वाशिंगटन को समझौता ज्ञापन के तहत किए गए अपने वादों को पूरा करना होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि जलडमरूमध्य के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से सभी बारूदी सुरंगें हटाकर नष्ट कर दी गई हैं और तेहरान को चेतावनी दी गई है कि नई बारूदी सुरंगें बिछाने वाले किसी भी जहाज को नष्ट कर दिया जाएगा। उधर, वेसल ट्रैकिंग सर्विस (टैंकर ट्रैक्र्स डॉट कॉम) के मुताबिक, ओमान की खाड़ी में जहाज से जहाज (एसटीएस) ट्रांसफर के कम से कम 20 मामले सामने आए हैं। एसटीएस ट्रांसफर में समुद्र के बीच एक जहाज से दूसरे जहाज में सीधे कार्गो पंप किया जाता है। इसका इस्तेमाल अकसर कार्गो के मूल स्थान को छिपाने या प्रतिबंधों वाले या ज्यादा जोखिम वाले इलाकों में बंदरगाह पर जाने से बचने के लिए किया जाता है।

एक्स पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया कि ईरान को छोड़कर इस क्षेत्र के लगभग हर देश से आने वाले 25 मिलियन बैरल कच्चे तेल और अन्य रिफाइंड उत्पादों का हिसाब रखा गया है। टैंकर ट्रैकर्स ने बाद में बताया कि उसने पांच और ट्रांसफर मामलों की पहचान की है, जिनमें ईरान की लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का मामला भी शामिल है। ओमान की खाड़ी एसटीएस के लिए अहम केंद्र बन गई है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

तेज रफ्तार वाहन ने कीर्तन कर रहे लोगों रौंदा, पांच की मौत

सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देररात सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
राष्ट्रीय  बिहार 
 तेज रफ्तार वाहन ने कीर्तन कर रहे लोगों रौंदा, पांच की मौत

भोपाल में दुकानों की सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का आंदोलन

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहवासी इलाकों में संचालित दुकानों के खिलाफ की जा रही सीलिंग कार्रवाई के...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में दुकानों की सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का आंदोलन

तमिलनाडु: पश्चिमी घाट के जिलों में छह दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

चेन्नई। तमिलनाडु के पश्चिमी घाट वाले जिलों में अगले छह दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना क्षेत्रीय...
राष्ट्रीय  राज्य 
तमिलनाडु: पश्चिमी घाट के जिलों में छह दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

27 अगस्त का पंचांग: चतुर्दशी के बाद शुरू होगी पूर्णिमा, भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा रहेगी शुभ

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
राष्ट्रीय  धर्म-आध्यात्म  राज्य 
27 अगस्त का पंचांग: चतुर्दशी के बाद शुरू होगी पूर्णिमा, भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा रहेगी शुभ

असम में बाढ़ से अब तक 108 मौतें, धनश्री नदी उफान पर

गुवाहाटी। असम के कई जगहों पर बाढ़ से हालात सामान्य होने लगे है। इस बीच धनश्री नदी का जलस्तर गोलाघाट...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से अब तक 108 मौतें, धनश्री नदी उफान पर

उत्तर प्रदेश

यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण से जुड़े रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालतों ने मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

झांसी लिंक से मजबूत होगी बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

छह लेन में होगा निर्माण, जरूरत पर आठ लेन तक विस्तार की तैयारी; 2,901.97 करोड़ रुपये की आठ मेगा औद्योगिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका

तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित पात्र छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका