असम में बाढ़ से अब तक 108 मौतें, धनश्री नदी उफान पर

22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुवाहाटी। असम के कई जगहों पर बाढ़ से हालात सामान्य होने लगे है। इस बीच धनश्री नदी का जलस्तर गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ इलाके में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

शिवसागर, नगांव, धेमाजी, कार्बी आंगलोंग, जोरहाट और गोलाघाट जिलों में बाढ़ का असर अब भी बना हुआ है। इन जिलों के 11 राजस्व मंडलों के 93 गांवों के 22663 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 25 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार धनश्री नदी को छोड़कर सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रहीं है।

यूपी-दिल्ली समेत छह राज्यों में बढ़ा स्वाइन फ्लू का कहर ये खबर भी पढ़े : यूपी-दिल्ली समेत छह राज्यों में बढ़ा स्वाइन फ्लू का कहर

इस बार की बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 108 तक पहुंच गई है। वर्तमान समय में राज्य की कुल 4331.85 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।

इस समय चार राहत शिविर एवं तीन राहत वितरण केंद्र क्रियान्वित हैं। राहत शिविरों में 122 लोग आश्रय लिए हुए हैं, जबकि राहत वितरण केंद्रों पर 2558 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं।

इस दौरान गोलाघाट जिला में दो व्यक्तियों की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। इसकी के साथ बाढ़ में मरने वालों की संख्या 108 हो गई है।

राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर हुए सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे के नुकसान का आकलन करवा रही है। प्रभावितों को आर्थिक एवं अन्य सामग्री मुहैया कराई जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

जयपुर। राजस्थान में मानसून का असर अब एक बार फिर क्षेत्रवार अलग-अलग नजर आ रहा है। मंगलवार को पूर्वी...
राजस्थान 
पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मानसूनी गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों में आकाश में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

नारायणगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर। खड़गपुर-बालेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-16 पर नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के डहरपुर में मंगलवार देर रात हुए भयावह सड़क हादसे...
पश्चिम बंगाल 
नारायणगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

MP में आज भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में ऑरेंज

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसूनी सीजन के दौरान अब तक औसतन 25.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो पूरे सीजन...
मध्य प्रदेश 
MP में आज भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में ऑरेंज

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख

उत्तर प्रदेश

यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण से जुड़े रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालतों ने मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

झांसी लिंक से मजबूत होगी बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

छह लेन में होगा निर्माण, जरूरत पर आठ लेन तक विस्तार की तैयारी; 2,901.97 करोड़ रुपये की आठ मेगा औद्योगिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका

तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित पात्र छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका