तुर्की में मेरा विमान बदला गया:ट्रंप

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वॉशिंगटन :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समय) को बड़ा खुलासा किया और पुष्टि की कि तुर्की में हाल ही में हुए एक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के दौरान 'खतरे' की वजह से उन्होंने एयर फ़ोर्स वन के बजाय दूसरे विमान का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि वह वही करते हैं जिसकी सलाह उन्हें सीक्रेट सर्विस और सेना देती है। ट्रंप ने ये खुलासा तब किया है, जब एक दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कतर से मिले बोइंग 747-8 विमान को छोड़कर पुराने एयर फ़ोर्स वन का इस्तेमाल किया और फिर चुपके से एक छोटे C-32A विमान में चले गए।

 रिपोर्ट आई सामने
बता दें कि पिछले महीने खबर आई थी कि ट्रंप को ईरान से मिल रही धमकी और खतरे की वजह से ट्रंप को कतर से मिले जेट की जगह पुराने बोइंग विमान का इस्तेमाल करना पड़ा था। हालांकि,  अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर विमान बदला था, उन्हें पुराने एयर फ़ोर्स वन से चुपके से एक कैटरिंग कंटेनर में निकालकर छोटे C-32A विमान में ले जाया गया था।

 भारत और नेपाल सीमा के पास हिंसा में एक शख्स की मौत ये खबर भी पढ़े :  भारत और नेपाल सीमा के पास हिंसा में एक शख्स की मौत

ट्रंप ने खुद किया खुलासा 
प्रकाशित रिपोर्ट में विमान बदलने के बारे में व्हाइट हाउस या ट्रंप की तरफ़ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि हां, मेरा विमान बदला गया था। ओहायो से लौटने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "मैं सीक्रेट सर्विस और सेना की बात मानता हूं। वे चाहते थे कि मैं किसी दूसरी फ़्लाइट या दूसरे विमान से जाऊं... मैं वही करता हूं जो वे कहते हैं... मुझे लगता है कि कोई खतरा था। मैंने इसके बारे में ज़्यादा कुछ नहीं पूछा। मुझे अक्सर धमकियां मिलती रहती हैं।"

शायद मैं सबसे अहम राष्ट्रपति हूं-ट्रंप का बयान
ट्रंप ने आगे कहा कि मुझे कई तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है जिनके बारे में जनता को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी "अहम राष्ट्रपति को कई खतरों का सामना करना पड़ता है। जो राष्ट्रपति बहुत अहम नहीं होते, उन्हें धमकियां नहीं मिलतीं, और मुझे लगता है कि शायद मैं सबसे अहम राष्ट्रपति हूं।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 कांवड़ यात्रा से गंगा के घाट पर 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

  हरिद्वार : कांवड़ यात्रा के चलते उत्तराखंड के हरिद्वार का पूरा प्रशासन लगातार सफाई अभियान में जुटा है। एक गंगा...
उत्तराखंड 
 कांवड़ यात्रा से गंगा के घाट पर 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

किचन गार्डन और बालकनी को दें एकदम नया और स्टाइलिश लुक

  किचन गार्डनिंग : बारिश का मौसम आते ही चारों तरफ हरियाली छा जाती है और यह समय  किचन गार्डनिंग इस...
खेती-बाड़ी 
किचन गार्डन और बालकनी को दें एकदम नया और स्टाइलिश लुक

कैंट के दो विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, 295 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए जागरूक

लखनऊ। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात  के निर्देशन में कैंट क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कैंट के दो विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, 295 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए जागरूक

मौसम 13 अगस्त: 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 13 अगस्त 2026: देश में मानसून के खतरनाक प्रहार के बीच मौसम विभाग ने मुश्किल बढ़ाने वाला...
राष्ट्रीय 
मौसम 13 अगस्त: 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च: मुकाबला सैमसंग से होना चाहिए था, लेकिन

नई दिल्ली। Google Pixel 11 सीरीज में नया फोल्डेबल फोन भी लॉन्च हुआ है। इसका नाम Google Pixel 11 Pro...
टेक-मित्र 
Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च: मुकाबला सैमसंग से होना चाहिए था, लेकिन

उत्तर प्रदेश

कैंट के दो विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, 295 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए जागरूक

लखनऊ। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात  के निर्देशन में कैंट क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कैंट के दो विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, 295 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए जागरूक

गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

सूरज शर्मा की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल, ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस