भारत और नेपाल सीमा के पास हिंसा में एक शख्स की मौत

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नेपाल में बवाल:भारत-नेपाल सीमा के पास हिंसा में एक व्यक्ति की मौत के बाद नेपाल के सुनसरी ज़िले में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है, सहायक मुख्य ज़िला अधिकारी चेतराज बराल ने ये जानकारी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल के दक्षिणी हिस्से, सुनसरी जिले के कप्तानगंज में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसक झड़प में एक युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। इसे देखते हुए नेपाल और भारत के सीमावर्ती राज्य बिहार से लगी सीमा वाले क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा के बाद तनाव और बढ़ गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए नेपाल के सुनसरी और सिराहा जिलों के कई हिस्सों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है।

नेपाल में बवाल के बाद कैसे हैं हालात

पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी ये खबर भी पढ़े : पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी

नेपाल के सुनसरी में भड़की सांप्रदायिक हिंसा की आंच अब नेपाल के कई शहरों तक फैल चुकी है और पुलिस प्रशासन को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बता दें कि पिछले चार दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़, पथराव और पुलिस से झड़प की घटनाएं सामने आई हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि सेना को सड़कों से लेकर संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए हेलिकॉप्टरों के साथ मोर्चा संभालना पड़ा।

अबतक तीन लोगों की मौत, कई घायल
कहा जा रहा है कि हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। घायलों में प्रदर्शनकारी, स्थानीय नागरिक और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। बवाल की वजह से कई स्थानों पर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। ये भी जानकारी मिली है कि प्रदर्शनकारियों ने दर्जनों वाहनों और दुकानों में आग लगा दी है। 

राष्ट्रपति ने जताई चिंता, लोगों से की अपील

नेपाल में जारी हिंसा को देखते हुए राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से सदियों से कायम सामाजिक, धार्मिक और जातीय सौहार्द, सहिष्णुता, आपसी मेल-मिलाप, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने की अपील की है।

भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
वहीं, नेपाल के दीवानगंज में सांप्रदायिक हिंसा से चार दिनों से जारी तनाव के बीच भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। जोगबनी मुख्य सीमा पर सुरक्षा एजेंसी को नेपाल सरकार ने अलर्ट मोड में रखा है। जिसके तहत बिना पहचान पत्र के भारत साइड से किसी के भी नेपाल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। ऐसा हिंसा से निपटने और किसी को भी नुकसान न पहुंचने के उद्देश्य से किया गया है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

घरेलू नाइट क्रीम  सेचेहरे पर आएगा गुलाबी निखार

नाइट क्रीम : चावल का पानी सिर्फ एक पारंपरिक घरेलू नुस्खा नहीं, बल्कि कोरियन ग्लास स्किन का सबसे बड़ा राज...
लाइफस्टाइल 
घरेलू नाइट क्रीम  सेचेहरे पर आएगा गुलाबी निखार

नाश्ते में खाएं दही और चावल से बनी स्वादिष्ट मोर कली

मोर कली  : अगर कभी अचानक से भूख लगे और कुछ हेल्दी खाने का मन हो तो आप तमिलनाडु की...
खाना पकाना 
नाश्ते में खाएं दही और चावल से बनी स्वादिष्ट मोर कली

 पीएम संसद में आकर एंटी पेपर लीक पर बयान दें' :खड़गे

दिल्ली :लोकसभा में पास होने के बाद  राज्यसभा में परीक्षा में सुधार वाला Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment...
राष्ट्रीय 
 पीएम संसद में आकर एंटी पेपर लीक पर बयान दें' :खड़गे

छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रम 

देहरादून :राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी और...
शिक्षा-रोजगार 
छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रम 

'रामायण' के ट्रेलर में भगवान विष्णु की झलक ने सस्पेंस बढ़ा

रामायण : फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों के...
मनोरंजन 
'रामायण' के ट्रेलर में भगवान विष्णु की झलक ने सस्पेंस बढ़ा

उत्तर प्रदेश

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा