नाश्ते में खाएं दही और चावल से बनी स्वादिष्ट मोर कली

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मोर कली  : अगर कभी अचानक से भूख लगे और कुछ हेल्दी खाने का मन हो तो आप तमिलनाडु की फेमस डिश मोर कली बनाकर खा सकते हैं। लोग इसे नाश्ते में या शाम को स्नैक्स के वक्त खाना काफी पसंद करते हैं। दही और चावल से बनी इस डिश में आपको एकदम साउथ इंडियन फ्लेवर मिलेगा। मोर कली बनाना आसान है। ये काफी हद तक उपमा से मिलती जुलती डिश है। नाश्ते में कम तेल मसाले वाला खाना है तो मोर कली बनाने की ये आसान रेसिपी नोट कर ले।

मोर कली रेसिपी
पहला स्टेप- इसे बनाने के लिए एक बाउल में डालें 1 कप चावल का आटा, अब इसमें मिलाएं 2 कप प्लेन छाछ। अगर आपके पास छाछ नहीं है तो आप दही को पतला करके उसे छाछ जैसा बनाकर मिक्स कर लें। अब इसमें नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

बिना चीनी और गुड़ के  तैयार हो शुगर फ्री लड्डू ये खबर भी पढ़े : बिना चीनी और गुड़ के  तैयार हो शुगर फ्री लड्डू

दूसरा स्टेप- एक पैन लें और उसमें थोड़ा सरसों का तेल या नारियल का तेल डालें। इसमें सरसों, सूखी लाल मिर्च, बारीक कटी हरी मिर्च, 1 चम्मच चना दाल, 1 चम्मच उड़द दाल, करी पत्ता और हींग डाल दें। इसे मीडियम फ्लेम पर हल्का भून लें।

तीसरा स्टेप- इस तड़के में अब आप छाछ और चावल वाला घोल डाल दें। अब इसे लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़ा न हो जाए। जब ये उपमा जैसा गाढ़ा हो जाए तो इसे एक बाउल में डालें और हल्का दबाते हुए सेट कर लें। अब बाउल को उल्टा करके प्लेट पर रखें और तैयार मोर कली को निकाल लें। 

इसके ऊपर थोड़ा देसी घी डालकर इसे गर्मागरम इंजॉय करें। एक बार ये रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। ये खाने में मजेदार और बनाने में बहुत ही आसान है। इसे खाकर आपका पेट हेल्दी और काफी लाइट रहेगा। तमिलनाडु का ऑरिजनल स्वाद यही है लेकिन आप चाहें तो इसे हल्का ट्विस्ट देकर इसमें पसंदीदा सब्जियों को बारीक काटकर भी मिला सकते हैं। आप इसमें थोड़ी भुनी मूंगफली ऊपर से डालकर खा सकते हैं। इससे मोर कली का स्वाद और भी बढ़ जाएगा। फटाफट से तैयार होने वाला ये नाश्ता वजन घटाने वालों के लिए भी अच्छा विकल्प है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 चूहों के  बिल से निकाली गईं 10 अंगूठियां और 2 हार

  तुमकुर :कर्नाटक के तुमकुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक नामी ज्वेलरी शॉप से CCTV...
विचार मित्र 
 चूहों के  बिल से निकाली गईं 10 अंगूठियां और 2 हार

 आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला

सेंसेक्स-निफ्टी उछले : शेयर बाजार में  कारोबार काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। दिनभर कभी बाजार लाल निशान में रहा तो कभी...
कारोबार 
 आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला

 ब्रोकली और रंग-बिरंगी शिमला मिर्च की करें खेती

ब्रोकली की खेती: भारत के किसान सालों से पारंपरिक गेहूं की खेती करते आ रहे हैं, लेकिन आज के इस...
खेती-बाड़ी 
 ब्रोकली और रंग-बिरंगी शिमला मिर्च की करें खेती

जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

श्रावस्ती, 30 जुलाई, (तरुणमित्र)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चन्द, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं सचिव, जिला...
जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

अपनी लाडली के लिए यहां से चुनें 2 से 4 अक्षरों वाला यूनिक नाम

लाडली :आजकल लोग, पैदा होने वाले बच्चे बच्चियों के लिए नाम चुनते है  कई श्रोतो से, सयोगियो , रिस्तेदारो से...
नारी व बाल जगत 
अपनी लाडली के लिए यहां से चुनें 2 से 4 अक्षरों वाला यूनिक नाम

उत्तर प्रदेश

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा