चूहों के  बिल से निकाली गईं 10 अंगूठियां और 2 हार

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 तुमकुर :कर्नाटक के तुमकुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक नामी ज्वेलरी शॉप से ​​रातों-रात 10 लाख रुपये के हीरे और सोने के गहने गायब हो गए, जांच की गई तो पता चला कि न तो शो रूम के स्टॉफ ने ये चोरी की है और न ही किसी कस्टमर ने गहनों पर हाथ साफ किया है। सवाल उठा कि फिर गहने कैसे गायब हो गए? 

CCTV फुटेज देखने के बाद मालिक को मिली बड़ी राहत
चोरी का राज तब खुला जब CCTV फुटेज देखी गई। पता चला कि गहने किसी इंसान ने नहीं चुराए बल्कि चूहों ने चुराए थे। ये घटना किसी फिल्मी कहानी से भी ज्यादा रोमांचक है। हर कोई इस घटना का जिक्र कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ज्वैलरी शॉप के मालिक को बड़ी राहत मिली।

शून्य उत्सर्जन की दिशा में भारतीय रेलवे का सफर - महेन्द्र तिवारी ये खबर भी पढ़े : शून्य उत्सर्जन की दिशा में भारतीय रेलवे का सफर - महेन्द्र तिवारी

न ही शटर टूटा और न ही अंदर आने के किसी आने के निशान
रात बीतने और सुबह होने तक एक नामी ज्वैलरी शॉप से ​​लाखों रुपये के हीरे और सोने के गहने गायब हो गए। इससे ज्वेलरी शॉप में हड़कंप मच गया। दुकान का शटर टूटा हुआ नहीं था और बाहर से किसी के अंदर आने का कोई निशान भी नहीं मिला। 

आनन-फानन में जब CCTV फुटेज देखी गई तो पूरे मामले का असली राज सामने आया। यह घटना तुमकुर शहर में कैल्टेक्स सर्कल के पास स्थित 'विश्वास ज्वैलरी शॉप' में हुई।

हीरे और सोने के गहने गायब
सुबह जब दुकान की जांच की गई, तो वहां से 50 ग्राम से ज्यादा वजन के हीरे और सोने के गहने गायब मिले। हार और अंगूठियों समेत लगभग 10 लाख रुपये की कीमत के गहने गायब होने से मालिक और स्टाफ परेशान हो गए।

चोरी का शक होने पर, पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने से पहले स्टाफ ने स्टोर का CCTV फुटेज चेक किया। फुटेज देखकर मालिक और स्टाफ हैरान रह गए।

कीमती गहनों को चूहे ने बिल में किया जमा
CCTV फुटेज में एक चूहे को दुकान के अंदर चुपचाप घूमते हुए देखा गया। बाद में वही चूहा सोने के गहनों को खींचकर ले जाते हुए कैमरे में कैद हो गया। चूहे ने लगभग 10 लाख रुपये कीमत के हीरे जड़े सोने के गहने झपट लिए और उन्हें अपने बिल में जमा कर दिया।


बिल को खोदने के बाद मिली गायब ज्वैलरी
ज्वेलरी शॉप के कर्मचारियों ने  बिल का पता लगाया जिसमें वह घुसा था। बाद में जब बिल खोदा गया, तो वहां गायब हुई ज्वेलरी मिल गई। चूहे ने अपने बिल में 10 अंगूठियां और 2 हार जमा कर रखे थे। ज्वेलरी सुरक्षित वापस मिलने पर दुकान के मालिक और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राष्ट्रमंडल खेल 2026: सीमा ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो फ़ाइनल में जीता कांस्य

ग्लासगो। भारत की सीमा कालीरामना ने गुरुवार को राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं के डिस्कस थ्रो फ़ाइनल में कांस्य पदक...
खेल 
 राष्ट्रमंडल खेल 2026: सीमा ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो फ़ाइनल में जीता कांस्य

राष्ट्रमंडल खेल 2026: लवप्रीत सिंह ने सुपर हेवीवेट भारोत्तोलन में जीता रजत

ग्लासगो। भारत के स्टार भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के +110 किग्रा सुपर हेवीवेट वर्ग में...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026: लवप्रीत सिंह ने सुपर हेवीवेट भारोत्तोलन में जीता रजत

हमास और अन्य सशस्त्र समूह गाजा पट्टी में हथियार छोड़ने को तैयार, ट्रंप ने की समझौते की पुष्टि

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि गाजा पट्टी में मौजूद हमास और अन्य आतंकी समूह हथियार...
अंतर्राष्ट्रीय 
हमास और अन्य सशस्त्र समूह गाजा पट्टी में हथियार छोड़ने को तैयार, ट्रंप ने की समझौते की पुष्टि

 चूहों के  बिल से निकाली गईं 10 अंगूठियां और 2 हार

  तुमकुर :कर्नाटक के तुमकुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक नामी ज्वेलरी शॉप से CCTV...
विचार मित्र 
 चूहों के  बिल से निकाली गईं 10 अंगूठियां और 2 हार

 आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला

सेंसेक्स-निफ्टी उछले : शेयर बाजार में  कारोबार काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। दिनभर कभी बाजार लाल निशान में रहा तो कभी...
कारोबार 
 आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला

उत्तर प्रदेश

जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

श्रावस्ती, 30 जुलाई, (तरुणमित्र)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चन्द, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं सचिव, जिला...
उत्तर प्रदेश 
जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच