ब्रोकली और रंग-बिरंगी शिमला मिर्च की करें खेती

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

ब्रोकली की खेती: भारत के किसान सालों से पारंपरिक गेहूं की खेती करते आ रहे हैं, लेकिन आज के इस मुश्किल दौर में जहां खेती में लागत काफी बढ़ गई हैं, ऐसे में इन फसलों के भरोसे रहकर बड़ी कमाई करना काफी मुश्किल भरा काम हैं. गातार बढ़ती लागत और बिगड़ते मौसम के कारण किसानों को सही मुनाफा नहीं मिल पाता. ऐसे में देश के किसानों के लिए अपनी कमाई को दोगुना करने का एक अच्छा मौका आया है. किसान अब पारंपरिक फसलों को छोड़कर विदेशी सब्जियों, जैसे कि ब्रोकली और रंग-बिरंगी शिमला मिर्च की खेती कर सकते हैं. इन फसलों की मांग बाजार में बहुत ज्यादा है इसलिए इनसें मुनाफा भी तगड़ा मिलता है. 

ब्रोकली से कैसे होगी दोगुनी कमाई
ब्रोकली देखने में बिल्कुल फूलगोभी जैसी होती है, लेकिन इसका रंग गहरा हरा होता है. आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर बहुत जागरूक हो गए हैं. अक्सर जिम जाने वाले लोग और डॉक्टर भी ब्रोकली खाने की सलाह देते हैं यही कारण है कि बाजारों, होटलों और बड़े सुपरमार्केट्स में इसकी मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है.

 शिमला मिर्च की खेती  किसानों के लिए काफी फायदेमंद  ये खबर भी पढ़े :  शिमला मिर्च की खेती  किसानों के लिए काफी फायदेमंद 

ब्रोकली की खेती मुख्य रूप से सर्दियों के मौसम में की जाती है. अक्टूबर और नवंबर का महीना इसके पौधे लगाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इसकी सीधी बुआई करने के बजाय पहले नर्सरी में इसके पौधे तैयार करके खेत में लगाना ज्यादा ठीक रहता है. ब्रोकली की फसल मात्र 60 से 70 दिनों में तैयार हो जाती है, और सामान्य फूलगोभी के मुकाबले बाजार में ब्रोकली की कीमत दो से तीन गुना ज्यादा मिलती है. अगर आप एक एकड़ में भी ब्रोकली लगाते हैं, तो बहुत कम लागत में लाखों रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं.


रंग-बिरंगी शिमला मिर्च से बंपर मुनाफा
आप ने बाजारों में हरी शिमला मिर्च तो खूब देखी है, लेकिन अब बाजारों में लाल और पीली शिमला मिर्च की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह आम हरी शिमला मिर्च के मुकाबले बहुत महंगे दामों पर बिकती है. लाल और पीली शिमला मिर्च की खेती करने के लिए पॉलीहाउस या शेडनेट का तरीका सबसे बेहतरीन माना जाता है. पॉलीहाउस के अंदर मौसम को नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे फसल खराब नहीं होती. साथ ही इसकी खेती के लिए उपजाऊ मिट्टी और अच्छे जल निकास की जरूरत होती है. रंग-बिरंगी शिमला मिर्च बाजार में ₹100 से लेकर ₹200 प्रति किलोग्राम तक के भाव में आसानी से बिक जाती है. एक बार पौधा लगाने के बाद इससे कई महीनों तक लगातार फल मिलते रहते हैं. 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राष्ट्रमंडल खेल 2026: सीमा ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो फ़ाइनल में जीता कांस्य

ग्लासगो। भारत की सीमा कालीरामना ने गुरुवार को राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं के डिस्कस थ्रो फ़ाइनल में कांस्य पदक...
खेल 
 राष्ट्रमंडल खेल 2026: सीमा ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो फ़ाइनल में जीता कांस्य

राष्ट्रमंडल खेल 2026: लवप्रीत सिंह ने सुपर हेवीवेट भारोत्तोलन में जीता रजत

ग्लासगो। भारत के स्टार भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के +110 किग्रा सुपर हेवीवेट वर्ग में...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026: लवप्रीत सिंह ने सुपर हेवीवेट भारोत्तोलन में जीता रजत

हमास और अन्य सशस्त्र समूह गाजा पट्टी में हथियार छोड़ने को तैयार, ट्रंप ने की समझौते की पुष्टि

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि गाजा पट्टी में मौजूद हमास और अन्य आतंकी समूह हथियार...
अंतर्राष्ट्रीय 
हमास और अन्य सशस्त्र समूह गाजा पट्टी में हथियार छोड़ने को तैयार, ट्रंप ने की समझौते की पुष्टि

 चूहों के  बिल से निकाली गईं 10 अंगूठियां और 2 हार

  तुमकुर :कर्नाटक के तुमकुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक नामी ज्वेलरी शॉप से CCTV...
विचार मित्र 
 चूहों के  बिल से निकाली गईं 10 अंगूठियां और 2 हार

 आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला

सेंसेक्स-निफ्टी उछले : शेयर बाजार में  कारोबार काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। दिनभर कभी बाजार लाल निशान में रहा तो कभी...
कारोबार 
 आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला

उत्तर प्रदेश

जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

श्रावस्ती, 30 जुलाई, (तरुणमित्र)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चन्द, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं सचिव, जिला...
उत्तर प्रदेश 
जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच