शिमला मिर्च की खेती  किसानों के लिए काफी फायदेमंद 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

शिमला मिर्च की खेती: शिमला मिर्च ऐसी सब्जी है जिसकी मांग पूरे साल बनी रहती है. होटल, रेस्टोरेंट, सुपरमार्केट और स्थानीय मंडियों में इसकी अच्छी खपत होती है. यही वजह है कि कई किसान अब पारंपरिक सब्जियों के साथ इसकी खेती भी कर रहे हैं. लेकिन सिर्फ पौधे लगा देने से अच्छी पैदावार नहीं मिलती. अगर शुरुआत से सही किस्म का चुनाव, खेत की तैयारी और समय पर देखभाल की जाए. 

तो उत्पादन और गुणवत्ता दोनों बेहतर हो सकते हैं. वहीं छोटी छोटी लापरवाही फसल को नुकसान भी पहुंचा सकती है. इसलिए खेती शुरू करने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना जरूरी है. सही तकनीक अपनाने से लागत पर बेहतर नियंत्रण रहता है और बाजार में अच्छी गुणवत्ता की फसल बेचकर ज्यादा कमाई का मौका मिलता है.

 भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी गन्ने की फसल ये खबर भी पढ़े :  भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी गन्ने की फसल

सही वैरायटी का चुनाव जरूरी
शिमला मिर्च की खेती के लिए सबसे पहले आपको अच्छे बीजों का चुनाव करना जरूरी है. जो आपके इलाके की जलवायु के हिसाब से हो आप अलग-अलग कलर यानी हरी, पीली और लाल मिर्च तीनों तरह की वैरायटी चुन सकते हैं. क्योंकि मार्केट में सादा हरी मिर्च से ज्यादा रंगीन शिमला मिर्च ऊंचे दामों पर बिकती हैं. 

ऐसे करें बुवाई
इसकी डायरेक्ट बुवाई करने के बजाय हमेशा प्रोटेक्टर प्रो-ट्रे में कोकोपीट का इस्तेमाल करके हेल्दी नर्सरी तैयार करें.  जब पौधे 4 से 5 पत्तियों के हो जाएं तब उन्हें खेत में ट्रांसप्लांट करें. पौधे लगाने के लिए हमेशा मेड़ बनाएं. ऐसा करने से पौधों की जड़ों की ग्रोथ बहुत बढ़िया होती है और खेतों में पानी रुकने की वजह से होने वाली बीमारियां जैसे सड़न का खतरा काफी हद तक खत्म हो जाता है.


अच्छी फसल के लिए इन बातों का ध्यान रखें
अगर आप चाहते हैं कि आपकी शिमला मिर्च का साइज एकदम परफेक्ट हो और उसमें अच्छी चमक हो. तो मल्चिंग फिल्म और ड्रिप इरिगेशन यह चीजें जरूर अपनाएं. मल्चिंग लगाने से खेतों में खरपतवार नहीं उगती. जिससे मिट्टी की पूरी ताकत सिर्फ आपके पौधे को मिलती है. 

ड्रिप सिस्टम क्यों जरूरी?
ड्रिप सिस्टम से पौधों को उतना ही पानी मिलता है जितनी जरूरत होती है. जिससे नमी बनी रहती है. सबसे जरूरी बात खाद देने के लिए फर्टिगेशन तकनीक का इस्तेमाल करें, यानी पानी में घुलनशील खाद को सीधे ड्रिप के जरिए जड़ों तक पहुंचाएं. इससे खाद बर्बाद नहीं होती और पौधे तेजी से बढ़ते हैं.

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 शिमला मिर्च की खेती  किसानों के लिए काफी फायदेमंद 

शिमला मिर्च की खेती: शिमला मिर्च ऐसी सब्जी है जिसकी मांग पूरे साल बनी रहती है. होटल, रेस्टोरेंट, सुपरमार्केट और...
खेती-बाड़ी 
 शिमला मिर्च की खेती  किसानों के लिए काफी फायदेमंद 

 एनवीडिया को पछाड़ एप्पल फिर से बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी

  एप्पल  :Apple ने एक बार फिर से Nvidia को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी का तमगा दुनिया...
कारोबार 
 एनवीडिया को पछाड़ एप्पल फिर से बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी

साइकिलिंग करने से किस बॉडी पार्ट को सबसे ज्यादा फायदा 

साइकिलिंग  :साइकिलिंग एक बेहतरीन फुल-बॉडी वर्कआउट है। इससे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। लेकिन एक सवाल जो...
लाइफस्टाइल 
साइकिलिंग करने से किस बॉडी पार्ट को सबसे ज्यादा फायदा 

क्या आपने कभी धनिया का पराठा खाया है?

धनिया पराठा : अगर आप रोज-रोज आलू, गोभी के पराठे खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार नाश्ते में...
खाना पकाना 
क्या आपने कभी धनिया का पराठा खाया है?

मौसम 18 जुलाई: आज 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 18 जुलाई 2026: देश में प्रचंड गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने अब राहत देने...
राष्ट्रीय 
मौसम 18 जुलाई: आज 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी कर कानून व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर

फिरोजाबाद ,जैन नगर खेड़ा स्थित जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे पूज्य आचार्य निर्भय सागर महाराज ने उपस्थित जन...
उत्तर प्रदेश 
संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर