क्या आपने कभी धनिया का पराठा खाया है?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

धनिया पराठा : अगर आप रोज-रोज आलू, गोभी के पराठे खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार नाश्ते में हरा धनिया का पराठा (Hare Dhaniya Ka Paratha) जरूर ट्राई करें। गेहूं के आटे में धनिया की पत्तियां और मसालों को मिलाकर यह रेसिपी तैयार की जाती है। अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ नया और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो धनिया का पराठा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह कम समय में तैयार हो जाता है। दही, अचार या चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं धनिया का पराठा?


धनिया पराठा बनाने के लिए सामग्री:
गेहूं का आटा 1 कप, बेसन आधा कप, जीरा आधा छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, अदरक 2 छोटे चम्मच, हरी मिर्च 2, प्याज कटा हुआ आधा कप, हल्दी आधा छोटा चम्मच, मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, चाट मसाला 1 छोटा चम्मच, ताज़ा धनिया डेढ़ कप, पुदीना के कुछ पत्ते, घी 1 बड़ा चम्मच, पानी ज़रूरत के हिसाब से, घी लगाने के लिए

 शाम की चाय के साथ हेल्दी और टेस्टी खाना हैं तो दाल कबाब बेस्ट ऑप्शन ये खबर भी पढ़े :  शाम की चाय के साथ हेल्दी और टेस्टी खाना हैं तो दाल कबाब बेस्ट ऑप्शन

धनिया पराठा बनाने की विधि?
पहला स्टेप: धनिया पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में, गेहूं का आटा, बेसन, जीरा, नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर, और चाट मसाला डालें। उसके साथ कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च, प्याज़, ताज़ा हरा धनिया और पुदीने के पत्ते डालें। सब कुछ अच्छी तरह मिलाएँ ताकि हर्ब्स अच्छी तरह मिल जाएँ। अब इसमें थोड़ा सा घी डालें और मिक्सचर को गूंथना शुरू करें, धीरे-धीरे पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। इसे तब तक गूंथना है जब तक आटा एकदम स्मूथ न हो जाए। जब आटा गूंथकर हो जाए तब उसे 15-20 मिनट ढककर रख दें ताकि वह सेट हो जाए।

कुछ मिनट के बाद, आटे को बराबर हिस्सों में बाँट लें और छोटी छोटी लोइयां बनाएं। हर लोइयों को बेलन से पराठे की तरह बेल लें। अब, गैस ऑन कर तवा गरम करें और पराठे को मीडियम आंच पर दोनों तरफ घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेकें। अब, दही, अचार या मक्खन के साथ गरमागरम परोसें।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 शिमला मिर्च की खेती  किसानों के लिए काफी फायदेमंद 

शिमला मिर्च की खेती: शिमला मिर्च ऐसी सब्जी है जिसकी मांग पूरे साल बनी रहती है. होटल, रेस्टोरेंट, सुपरमार्केट और...
खेती-बाड़ी 
 शिमला मिर्च की खेती  किसानों के लिए काफी फायदेमंद 

 एनवीडिया को पछाड़ एप्पल फिर से बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी

  एप्पल  :Apple ने एक बार फिर से Nvidia को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी का तमगा दुनिया...
कारोबार 
 एनवीडिया को पछाड़ एप्पल फिर से बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी

साइकिलिंग करने से किस बॉडी पार्ट को सबसे ज्यादा फायदा 

साइकिलिंग  :साइकिलिंग एक बेहतरीन फुल-बॉडी वर्कआउट है। इससे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। लेकिन एक सवाल जो...
लाइफस्टाइल 
साइकिलिंग करने से किस बॉडी पार्ट को सबसे ज्यादा फायदा 

क्या आपने कभी धनिया का पराठा खाया है?

धनिया पराठा : अगर आप रोज-रोज आलू, गोभी के पराठे खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार नाश्ते में...
खाना पकाना 
क्या आपने कभी धनिया का पराठा खाया है?

मौसम 18 जुलाई: आज 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 18 जुलाई 2026: देश में प्रचंड गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने अब राहत देने...
राष्ट्रीय 
मौसम 18 जुलाई: आज 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी कर कानून व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर

फिरोजाबाद ,जैन नगर खेड़ा स्थित जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे पूज्य आचार्य निर्भय सागर महाराज ने उपस्थित जन...
उत्तर प्रदेश 
संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर