शाम की चाय के साथ हेल्दी और टेस्टी खाना हैं तो दाल कबाब बेस्ट ऑप्शन

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 दाल कबाब  : शाम की चाय का वक्त हो और साथ में कुछ गरमा-गरम, क्रिस्पी और चटपटा स्नैक मिल जाए, तो दिनभर की थकान पल भर में दूर हो जाती है। शाम की चाय के साथ हममें से ज्यादातर लोग चाय, पकौड़े खाते हैं। लेकिन इनसे अक्सर लोग बोर हो जाते हैं। अगर आप भी समोसे और पकौड़ों से बोर हो चुके हैं, तो इस बार शाम की चाय के साथ 'दाल कबाब' ट्राई करें। यह स्वाद में लाजवाब तो होते ही हैं, साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। यहां हम आपके लिए दाल कबाब की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी। 

सामग्री

डिनर में बना लें प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग दाल की सब्जी ये खबर भी पढ़े : डिनर में बना लें प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग दाल की सब्जी

चना दाल: 1 कप (3-4 घंटे भीगी हुई)
उबले आलू: 2 (मैश किए हुए, बाइंडिंग के लिए)
प्याज: 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च: 2-3 बारीक कटी हुई
अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
लाल मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला: आधा छोटा चम्मच
चाट मसाला: 1 छोटा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
तेल: कबाब शैलो फ्राई करने के लिए
बनाने की का तरीका

स्टेप 1
सबसे पहले भीगी हुई चना दाल को थोड़े से पानी और हल्के से नमक के साथ कुकर में 1-2 सीटी आने तक उबाल लें। ध्यान रहे कि दाल को ज्यादा गलाना नहीं है, बस वह सॉफ्ट हो जाए। अब दाल का अतिरिक्त पानी छान लें और इसे मिक्सी में बिना पानी डाले दरदरा पीस लें।

स्टेप 2
एक बड़े मिक्सिंग बाउल में दरदरी पिसी हुई दाल निकालें। इसमें उबले और मैश किए हुए आलू, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरा धनिया मिलाएं।

स्टेप 3
अब इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें। सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह मिला लें ताकि कबाब का एक बढ़िया डो तैयार हो जाए।

स्टेप 4
अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं। अब मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर उसे अपनी पसंद के अनुसार गोल या ओवल शेप देते हुए कबाब या टिक्की का आकार दें।

स्टेप 5
एक नॉन-स्टिक पैन या तवे पर 2-3 चम्मच तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो आंच को मध्यम कर दें और कबाब को पैन में रखें। इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक अलट-पलट कर अच्छी तरह सेंक लें। फिर इसका आनंद लें। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

मियामी। गत चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के शुक्रवार को राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे को कड़े...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फर्जी वेबसाइटों पर भारत सख्त, गाेडैडी ने कहा- फैसले से इंटरनेट और यूजर्स की प्राइवेसी पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी डोमेन रजिस्ट्रार कंपनियों में शामिल गाेडैडी ने फर्जी वेबसाइटों के खिलाफ भारत की सख्त...
राष्ट्रीय  राज्य 
फर्जी वेबसाइटों पर भारत सख्त, गाेडैडी ने कहा- फैसले से इंटरनेट और यूजर्स की प्राइवेसी पर पड़ेगा असर

कपल ने 1,454 फुट ऊंची इमारत पर चढ़कर किया प्यार कर इजहार 

  न्यूयॉर्क: प्यार में दीवाने क्या-क्या नहीं करते! लेकिन रूसी कपल एंजेला निकोलाउ (33) और इवान बर्कस (32) ने तो 40...
विचार मित्र 
कपल ने 1,454 फुट ऊंची इमारत पर चढ़कर किया प्यार कर इजहार 

केदारनाथ धाम के भक्तों से बदतमीजी बर्दाश्त नहीं

केदारनाथ धाम : उत्तराखंड में तीर्थयात्रियों के साथ बदसलूकी के कई मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने घोड़ा और...
उत्तराखंड 
केदारनाथ धाम के भक्तों से बदतमीजी बर्दाश्त नहीं

मप्र के देवास से गुजरात एटीएस ने जैश मॉड्यूल के संदिग्ध को किया गिरफ्तार

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र के देवास से गुजरात एटीएस ने जैश मॉड्यूल के संदिग्ध को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

झांसी  : उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव कस्बे में एक मकान की खुदाई के दौरान उस समय वहां पर...
उत्तर प्रदेश 
मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप...
उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद घायल पुजारी को उपचार कराने के बहाने सुनसान स्थान पर...
उत्तर प्रदेश 
घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत

रहीमाबाद में गोली चलने की सूचना निकली अफवाह, दो युवकों के विवाद के बाद बाइक फिसलने से हुआ हादसा

लखनऊ। राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर गोली चलने की सूचना वायरल होने के बाद...
उत्तर प्रदेश 
रहीमाबाद में गोली चलने की सूचना निकली अफवाह, दो युवकों के विवाद के बाद बाइक फिसलने से हुआ हादसा