नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 को पीड़िता ने थाना गोमतीनगर में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर थाना गोमतीनगर में मु.अ.सं. 196/2026 के तहत धारा 64(2) एवं 123 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को सौंपी गई।

फाइबर केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कार और भारी मात्रा में केबल बरामद ये खबर भी पढ़े : फाइबर केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कार और भारी मात्रा में केबल बरामद

विवेचना के दौरान 3 जुलाई 2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं उपनिरीक्षक त्रिविक्रम सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ कुमार अभिषेक (46 वर्ष) को होटल ट्री व्यू रेजीडेंसी, कानपुर रोड, सेक्टर-एल, आशियाना, लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ कुमार अभिषेक, पुत्र बजरंगी लाल श्रीवास्तव, वर्तमान में विपुल खंड, गोमतीनगर, लखनऊ का निवासी है। उसका मूल निवास बहादुरपुर, थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया में है।पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर फिडे की बड़ी कार्रवाई, लगाया दो साल का प्रतिबंध

नई दिल्ली। विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) की एथिक्स एंड डिसिप्लिनरी कमीशन (ईडीसी) ने पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर अनुशासनात्मक...
खेल 
पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर फिडे की बड़ी कार्रवाई, लगाया दो साल का प्रतिबंध

यूजरनेम फीचर पर सरकार ने टेलीग्राम और सिग्नल से भी मांगा जवाब, आईफाेन 18प्राे डेटा लीक की भी जांच

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम और सिग्नल के यूज़रनेम फीचर को लेकर धोखाधड़ी और फर्जी पहचान की...
राष्ट्रीय 
यूजरनेम फीचर पर सरकार ने टेलीग्राम और सिग्नल से भी मांगा जवाब, आईफाेन 18प्राे डेटा लीक की भी जांच

खराब मौसम के बीच फीफा का बड़ा फैसला, तय समय पर ही होगा मेक्सिको-इंग्लैंड मुकाबला

मेक्सिको सिटी। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में रविवार को मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच होने वाला...
खेल 
खराब मौसम के बीच फीफा का बड़ा फैसला,  तय समय पर ही होगा मेक्सिको-इंग्लैंड मुकाबला

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: ग्वालियर में 'शक्ति दीदी' अभियान से 5 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आज शनिवार को पांच और जरूरतमंद महिलाएं शक्ति दीदी बनेंगीं। जिले में वर्तमान...
मध्य प्रदेश 
महिला सशक्तिकरण की मिसाल: ग्वालियर में 'शक्ति दीदी' अभियान से 5 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

मप्रः उच्च शिक्षा मंत्री परमार आज रीवा प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रीवा। मध्य प्रदेश के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार आज (4 जुलाई) एक दिवसीय प्रवास पर रीवा...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्रः उच्च शिक्षा मंत्री परमार आज रीवा प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश

मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

झांसी  : उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव कस्बे में एक मकान की खुदाई के दौरान उस समय वहां पर...
उत्तर प्रदेश 
मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप...
उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद घायल पुजारी को उपचार कराने के बहाने सुनसान स्थान पर...
उत्तर प्रदेश 
घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत

रहीमाबाद में गोली चलने की सूचना निकली अफवाह, दो युवकों के विवाद के बाद बाइक फिसलने से हुआ हादसा

लखनऊ। राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर गोली चलने की सूचना वायरल होने के बाद...
उत्तर प्रदेश 
रहीमाबाद में गोली चलने की सूचना निकली अफवाह, दो युवकों के विवाद के बाद बाइक फिसलने से हुआ हादसा