लखनऊ: समिट बिल्डिंग में पकड़ी गईं 35 से अधिक लड़कियां

-11वें ताल पर चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर -विभूतिखंड इलाके में मौजूद है बिल्डिंग-रिफंड दिलाने के नाम पर देश-विदेश में ठगी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

लखनऊ। विभूति खंड थाना क्षेत्र स्थित समिट बिल्डिंग के 11वीं मंजिल पर फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि यहां से जालसाज देश-विदेश में ठगी करते थे। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से रिफंड दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करते थे।

पुलिस ने करीब 12 घंटे तक कॉल सेंटर में सर्च अभियान चलाया। इसके बाद 35 से अधिक युवतियों समेत 100 से ज्यादा लोगों को पकड़कर अपने साथ ले गई। संख्या अधिक होने के कारण पुलिस को बसें बुलानी पड़ीं। बाहर निकलते समय युवतियां अपने बाल-दुप्पटे और हाथ से चेहरा छिपाती दिखीं। सूत्रों की मानें, तो 35 से अधिक युवतियां भी इसमें काम कर रही थीं। इनका सरगना विदेश में बैठकर पूरे नेटवर्क को हैंडल कर रहा था। यहां पर किराए पर ऑफिस लेकर कर्मचारियों को हायर किया था। जो अमेजॉन व ऑनलाइन कंपनियों के रिफंड दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे थे। एडीसीपी क्राइम किरण यादव की क्राइम ब्रांच टीम व साइबर सेल ने सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात करीब 1 बजे छापा मारा। 

नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग ये खबर भी पढ़े : नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग

बुधवार दोपहर तक कार्रवाई जारी रही। सूत्रों ने बताया कि बहुत ज्यादा कर्मचारी होने की वजह से 3 बसों को बुलाया गया। जिसमें सभी आरोपियों को बैठाकर ले जाया गया। इसके साथ ही रस्सी भी मंगाई गई। जिससे बैरिकेडिंग करके आरोपियों को बस तक ले जाया गया। मौके पर ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार, डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा, एसीपी विभूति खंड सौम्या पांडे सहित कई उच्च अधिकारी भी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है लिखा पढ़ी करने के बाद सभी आरोपियों को मेडिकल के लिए ले जाया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मामले का खुलासा कर सकती है।
image.png

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, तहसीलवार टीमें करेंगी स्टॉक की जांच

कौशाम्बी। जिले में चीनी की जमाखोरी पर अंकुश लगाने और बाजार में इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, तहसीलवार टीमें करेंगी स्टॉक की जांच

एसपी ने सुनीं फरियाद, भूमि विवाद जल्द सुलझाने के निर्देश

कौशाम्बी। जिले में थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना कोखराज में पहुंचकर...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने सुनीं फरियाद, भूमि विवाद जल्द सुलझाने के निर्देश

दिल्ली राइडर्स ने आउटर दिल्ली को 7 विकेट से हराया, सिमरजीत हुए खुश

ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात...
खेल 