यूजरनेम फीचर पर सरकार ने टेलीग्राम और सिग्नल से भी मांगा जवाब, आईफाेन 18प्राे डेटा लीक की भी जांच

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम और सिग्नल के यूज़रनेम फीचर को लेकर धोखाधड़ी और फर्जी पहचान की आशंकाओं पर चिंता जताई है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने दोनों कंपनियों को नोटिस जारी कर इस फीचर से जुड़े सुरक्षा उपायों और इसकी आवश्यकता पर स्पष्टीकरण मांगा है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मंत्रालय ने टेलीग्राम से पूछा है कि उसका यूज़रनेम फीचर जारी रखने की आवश्यकता क्या है और इससे जुड़े संभावित साइबर जोखिमों को रोकने के लिए कंपनी ने क्या इंतजाम किए हैं। इसी तरह सिग्नल से भी इस संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी गई है।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब केंद्र सरकार ने हाल ही में मेटा से भारत में व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर को फिलहाल लॉन्च नहीं करने को कहा है। सरकार ने कंपनी से तीन दिनों के भीतर इस फीचर से जुड़ी विस्तृत जानकारी देने और चर्चा पूरी होने तक इसे लागू नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

व्हाट्सएप ने अपने जवाब में कहा है कि यूज़रनेम फीचर में पहले से ही ऐसे सुरक्षा उपाय शामिल किए गए हैं, जो फर्जी पहचान और ऑनलाइन धोखाधड़ी के जोखिम को कम करने के लिए बनाए गए हैं। इस फीचर के तहत यूज़र्स बिना मोबाइल नंबर साझा किए केवल यूनिक यूजरनेम के जरिए एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे।

इस बीच, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि सरकार ऐप्पल के अभी तक लॉन्च नहीं हुए आईफाेन 18प्राे से जुड़े कथित डेटा लीक की भी जांच कर रही है।

उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र आत्महत्या रोकने के लिए राष्ट्रीय कार्यबल सक्रिय ये खबर भी पढ़े : उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र आत्महत्या रोकने के लिए राष्ट्रीय कार्यबल सक्रिय

उन्होंने कहा कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स से कथित रूप से चोरी हुए दस्तावेजों के मामले की जांच जारी है और संबंधित तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

कोलकाता: आईटी कंपनी पर ईडी का शिकंजा, विदेशी नागरिकों से करोड़ों की साइबर ठगी

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता स्थित सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी वीआरएम बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड तथा उसके निदेशक राजेश गोयनका...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता: आईटी कंपनी पर ईडी का शिकंजा, विदेशी नागरिकों से करोड़ों की साइबर ठगी

पश्चिम बंगाल में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 8 आरोपित गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात की एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने कई राज्यों में संयुक्त अभियान चलाकर प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'दारुल इस्लाम गुजरात जैश-ए-मोहम्मद'...
राष्ट्रीय  गुजरात 
गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 8 आरोपित गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) 5 जुलाई कैंडल मार्च निकालेगा। ये मार्च गोल्डी हत्याकांड के आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी, उनके...
उत्तर प्रदेश 
गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

झांसी  : उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव कस्बे में एक मकान की खुदाई के दौरान उस समय वहां पर...
उत्तर प्रदेश 
मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी