औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

कार्रवाई के दौरान आरोपित के कब्जे से 170 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया, जिसे वह बिना लाइसेंस के खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचने का काम करता था।

गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

मामले में आरोपित के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

थाना अयाना पुलिस मध्य रात्रि में जुहीखा पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान रात करीब 2:45 बजे बिना नंबर प्लेट के एक तीन पहिया टेपों लोडर को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

वाहन चालक ने अपना नाम पाकर का पूर्वा निवासी दीपेश सिंह बताया। तलाशी के दौरान वाहन से छह प्लास्टिक की केन बरामद हुईं। इनमें एक केन खाली थी, जबकि पांच केनों में कुल 170 लीटर पेट्रोल भरा हुआ मिला।

पुलिस ने चालक से पेट्रोल खरीद एवं परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और रसीद मांगी, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

मामले की सूचना मिलते ही पूर्ति निरीक्षक प्रीतम कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ पुलिस चौकी बबाइन पहुंचे और जांच शुरू की।

पूछताछ में आरोपित ने लिखित रूप से स्वीकार किया कि वह पेट्रोल और डीजल खरीदकर मोटरसाइकिल चालकों को फुटकर में बेचता है।

पूर्ति विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित के पास पेट्रोल भंडारण का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। वह बड़ी मात्रा में पेट्रोल एकत्र कर कालाबाजारी की नीयत से अधिक कीमत पर बिक्री कर रहा था।

जांच टीम ने पेट्रोल के नमूने लेकर उन्हें सील कर दिया। बरामद पेट्रोल को सुरक्षित रखने के लिए दुबे फिलिंग स्टेशन अयाना के प्रबंधक की सुपुर्दगी में दिया गया, जबकि बिना नंबर का टेपों लोडर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 92 गांवों के 14799 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। सामान्य होते नदियों...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट किसानों का...
मध्य प्रदेश 
मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी