झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, शिप्रा नदी उफान पर; कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने शनिवार को इंदौर, उज्जैन सहित 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बड़वानी और खंडवा जिले सबसे अधिक प्रभावित रह सकते हैं, जहां रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान करीब 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, आलीराजपुर, खरगोन, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इंदौर, देवास, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर और पांढुर्णा जिलों में भारी वर्षा होने का अनुमान है।

इसके अलावा नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी.

 मानसून का असर तेज, खंडवा-हरदा में रेड अलर्ट, 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी ये खबर भी पढ़े :  मानसून का असर तेज, खंडवा-हरदा में रेड अलर्ट, 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का दौर बना रहेगा।

बीते 24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश
मानसून की सक्रियता के चलते पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर में सबसे अधिक करीब सवा दो इंच वर्षा हुई।

मंडला में पौने दो इंच, भोपाल में डेढ़ इंच, बालाघाट में सवा इंच तथा बैतूल, नर्मदापुरम, दतिया, रतलाम और शिवपुरी में लगभग पौन इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। दमोह, धार और पचमढ़ी में करीब आधा इंच वर्षा हुई।

इसके अलावा छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, नरसिंहपुर, नौगांव, सागर, सतना, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया, गुना, ग्वालियर और रायसेन में भी बारिश दर्ज की गई।

लगातार वर्षा के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। भोपाल में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

तापमान में आई गिरावट
शुक्रवार को इंदौर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री, ग्वालियर का 33.6 डिग्री, उज्जैन का 32 डिग्री और जबलपुर का 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मलाजखंड प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं नरसिंहपुर, सागर, दमोह, रायसेन, मंडला, छिंदवाड़ा, गुना, धार और बैतूल में तापमान 30 डिग्री से नीचे बना रहा।

कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित
भोपाल में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में रातभर हुई तेज बारिश के कारण शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे घाट किनारे बने कई मंदिर जलमग्न हो गए।

ग्वालियर में भी सुबह तेज बारिश हुई, जबकि रतलाम जिले के शिवपुर गांव में खेतों में पानी भरने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों से दहशत, टोबेलो के पास 120 किमी गहराई में आया कंपन

जकार्ता। पूर्वी इंडोनेशिया के नॉर्थ मलुकु प्रांत के पास शुक्रवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक...
अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों से दहशत, टोबेलो के पास 120 किमी गहराई में आया कंपन

औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

कोलकाता: आईटी कंपनी पर ईडी का शिकंजा, विदेशी नागरिकों से करोड़ों की साइबर ठगी

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता स्थित सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी वीआरएम बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड तथा उसके निदेशक राजेश गोयनका...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता: आईटी कंपनी पर ईडी का शिकंजा, विदेशी नागरिकों से करोड़ों की साइबर ठगी

पश्चिम बंगाल में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) 5 जुलाई कैंडल मार्च निकालेगा। ये मार्च गोल्डी हत्याकांड के आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी, उनके...
उत्तर प्रदेश 
गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

झांसी  : उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव कस्बे में एक मकान की खुदाई के दौरान उस समय वहां पर...
उत्तर प्रदेश 
मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी