तक्षशिला के पुनर्निर्माण पर यूनेस्को की पाकिस्तान को चेतावनी, खतरे में विश्व धरोहर का दर्जा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने पाकिस्तान को विश्व धरोहर स्थल तक्षशिला में दो प्राचीन स्मारकों पर किए गए पुनर्निर्माण कार्य को लेकर कड़ी चेतावनी दी है।

एजेंसी ने कहा है कि यदि निर्माण कार्य को मूल स्वरूप के अनुरूप बहाल नहीं किया गया, तो तक्षशिला को खतरे में पड़ी विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया जा सकता है और उसकी विश्व धरोहर का दर्जा भी प्रभावित हो सकता है।

रूस की अंतरराष्ट्रीय सरकारी समाचार टेलीविजन नेटवर्क रूस टुडे (आरटी) ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि यूनेस्को ने हाल ही में पाकिस्तान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में स्पष्ट किया कि ऐतिहासिक स्थलों पर "अनावश्यक बदलाव" उनकी प्रामाणिकता और ऐतिहासिक अखंडता को नुकसान पहुंचाते हैं।

अफगानिस्तान पर पाक की एयर स्ट्राइक को लेकर भारत ने निंदा की ये खबर भी पढ़े : अफगानिस्तान पर पाक की एयर स्ट्राइक को लेकर भारत ने निंदा की

एजेंसी ने जर्मनी के एक विश्व धरोहर स्थल का उदाहरण भी दिया, जिसे इसी तरह के कारणों से सूची से हटाया गया था। यूनेस्को ने विशेष रूप से तक्षशिला के दो प्रमुख पुरातात्विक स्थलों मोहरा मोराडु और सिरकप पर किए गए पुनर्निर्माण पर आपत्ति जताई है। एजेंसी का कहना है कि इन कार्यों से स्मारकों का मूल स्वरूप प्रभावित हुआ है।

मामला तब सामने आया जब एक अज्ञात व्यक्ति ने पेरिस स्थित यूनेस्को में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि को तस्वीरों और दस्तावेजों के माध्यम से इन निर्माण कार्यों की जानकारी भेजी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि पंजाब पुरातत्व विभाग ने कई स्थानों पर मूल प्राचीन दीवारों की जगह नया निर्माण किया और कुछ हिस्सों की ऊंचाई भी बढ़ा दी।

शिकायत मिलने के बाद यूनेस्को की टीम ने तक्षशिला का दौरा कर स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एजेंसी ने पाकिस्तान से पुनर्निर्माण कार्य की समीक्षा कर उसे मूल स्वरूप के अनुरूप बहाल करने का आग्रह किया है।

तक्षशिला प्राचीन काल का एक प्रमुख शिक्षा और सांस्कृतिक केंद्र रहा है, जिसकी ऐतिहासिक विरासत छठी शताब्दी ईसा पूर्व तक जाती है। यूनेस्को ने इसे वर्ष 1980 में विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्रदान किया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

कोलकाता: आईटी कंपनी पर ईडी का शिकंजा, विदेशी नागरिकों से करोड़ों की साइबर ठगी

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता स्थित सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी वीआरएम बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड तथा उसके निदेशक राजेश गोयनका...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता: आईटी कंपनी पर ईडी का शिकंजा, विदेशी नागरिकों से करोड़ों की साइबर ठगी

पश्चिम बंगाल में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 8 आरोपित गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात की एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने कई राज्यों में संयुक्त अभियान चलाकर प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'दारुल इस्लाम गुजरात जैश-ए-मोहम्मद'...
राष्ट्रीय  गुजरात 
गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 8 आरोपित गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) 5 जुलाई कैंडल मार्च निकालेगा। ये मार्च गोल्डी हत्याकांड के आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी, उनके...
उत्तर प्रदेश 
गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

झांसी  : उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव कस्बे में एक मकान की खुदाई के दौरान उस समय वहां पर...
उत्तर प्रदेश 
मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी