इज़राइल ने आयरन डोम के अपग्रेडेड सिस्टम के तौर पर 'आयरन बीम' लेजर का किया टेस्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मॉस्को/तेल अवीव। इज़राइल ने अपने बहुस्तरीय एयर डिफेंस नेटवर्क को और मजबूत करते हुए अपग्रेडेड 'आयरन डोम' सिस्टम का सफल परीक्षण किया है।

इज़राइली रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि परीक्षण के दौरान पहली बार 'आयरन बीम' लेज़र सिस्टम का सफल ऑपरेशनल इंटीग्रेशन भी प्रदर्शित किया गया, जिससे एक साथ कई तरह के हवाई हमलों का मुकाबला करने की क्षमता में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी हुई है।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास व अन्य मीडिया रिपाेर्ट में रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि यह परीक्षण इज़राइल मिसाइल डिफेंस ऑर्गनाइज़ेशन (आईएमडीओ), रक्षा मंत्रालय के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट डायरेक्टरेट (डीडीआर और डी) और राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स के संयुक्त प्रयास से किया गया। हालांकि, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए परीक्षण से जुड़ी तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

मंत्रालय ने कहा कि नए अपग्रेड से रॉकेट, क्रूज़ मिसाइल और मानव रहित विमान (यूएवी) जैसे मौजूदा और भविष्य के खतरों के खिलाफ सिस्टम की क्षमता और प्रभावशीलता बढ़ी है। इसके अलावा, तेज़ और बड़ी संख्या में होने वाले हमलों से निपटने के लिए सिस्टम में कई तकनीकी सुधार किए गए हैं।

बयान में कहा गया कि परीक्षण के दौरान प्रदर्शित नई क्षमताएं विभिन्न प्रकार के हमलों का एक साथ मुकाबला करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हैं। विशेष रूप से 'आयरन बीम' लेज़र को 'आयरन डोम' के बैटल मैनेजमेंट सिस्टम के साथ सफलतापूर्वक एकीकृत किया गया, जिससे भविष्य में ऑपरेशनल तैनाती का रास्ता और मजबूत होगा।

इस इंटीग्रेशन के बाद कमांडर खतरे की प्रकृति, सिस्टम की उपलब्धता और लागत के आधार पर मिसाइल या लेज़र इंटरसेप्शन के बीच तुरंत निर्णय ले सकेंगे। जहां 'तमिर' इंटरसेप्टर मिसाइल की कीमत लगभग 50,000 डॉलर है, वहीं 'आयरन बीम' के लेज़र शॉट की लागत महज कुछ डॉलर बताई जाती है, जिससे एयर डिफेंस संचालन अधिक किफायती हो सकता है।

गौरतलब है कि 'आयरन डोम' को साल 2011 में इज़राइली वायु सेना में शामिल किया गया था। यह सिस्टम 4 से 70 किलोमीटर की दूरी तक आने वाले रॉकेट और अन्य हवाई खतरों को रोकने में सक्षम है और आज इज़राइल के मल्टी-लेयर्ड एयर डिफेंस नेटवर्क की रीढ़ माना जाता है।

इज़राइल की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं और उत्तरी सीमा पर हिज़्बुल्लाह की ओर से ड्रोन हमलों का खतरा बना हुआ है। ऐसे में 'आयरन डोम' और 'आयरन बीम' का संयुक्त संचालन इज़राइल की वायु सुरक्षा को नई मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।

 भारत ने रूस से बढ़ाई कच्चे तेल की खरीद ये खबर भी पढ़े :  भारत ने रूस से बढ़ाई कच्चे तेल की खरीद

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर उत्तर प्रदेश में...
राष्ट्रीय  राज्य 
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर मेटा को किया तलब

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर मेटा को...
राष्ट्रीय  राज्य 
सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर मेटा को किया तलब

मणिपुर: फिर हिंसा] आगजनी, राहुल बोले- सरकार की विभाजनकारी विचारधारा का नतीजा

नई दिल्ली: तीन साल से हिंसाग्रस्त मणिपुर में कुछ दिनों की शांति के बाद नगा और कुकी समुदायों के बीच...
राष्ट्रीय 
मणिपुर: फिर हिंसा] आगजनी, राहुल बोले- सरकार की विभाजनकारी विचारधारा का नतीजा

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ

बदायूं में जलभराव पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार: 50 दुकानदारों को नोटिस, नालियों में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई

बदायूं। शहर में लगातार हो रही बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर अब नगर पालिका परिषद पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं में जलभराव पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार: 50 दुकानदारों को नोटिस, नालियों में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई