भारत ने रूस से बढ़ाई कच्चे तेल की खरीद

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

तेल का आयात :भारत ने रूस के कच्चे तेल का आयात बढ़ा दिया है। रूस के अलावा, भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भी कच्चे तेल की खरीद तेज कर दी है। जानकारों के अनुसार, भारतीय रिफाइनरियों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दोबारा खुलने और खाड़ी देशों से कच्चे तेल की सप्लाई पूरी तरह बहाल होने से पहले पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने के लिए जून में रूस और यूएई से कच्चे तेल का आयात बढ़ाया है। 

रूस से रोजाना आ रहा औसतन 26.6 लाख बैरल कच्चा तेल
Kapler के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने 19 जून तक भारत ने रूस से औसतन 26.6 लाख बैरल प्रतिदिन (BPD) कच्चे तेल का आयात किया है, जो मई में 19.1 लाख बैरल प्रतिदिन था। इसके साथ ही रूस, भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर बना हुआ है। भारत ने जून में यूएई से 6.36 लाख बीपीडी कच्चे तेल का आयात कर रहा है, जो मई के रिकॉर्ड 6.44 लाख बीपीडी के करीब है। सऊदी अरब से आयात 3.84 लाख बैरल प्रतिदिन रहा। वहीं, वेनेजुएला 2.09 लाख बीपीडी के साथ भारत का चौथा सबसे बड़ा कच्चा तेल सप्लायर बनकर उभरा है।

दुबई में भीषण सड़क हादसे में सात भारतीयों की मौत, नौ घायल ये खबर भी पढ़े : दुबई में भीषण सड़क हादसे में सात भारतीयों की मौत, नौ घायल

अमेरिकी कच्चे तेल के आयात में बड़ी गिरावट
वहीं दूसरी ओर, अमेरिका से तेल आयात घटकर 91,000 बीपीडी रह गया। जबकि, मई में ये 2.52 लाख बीपीडी था। भारत की खरीद नीति में विविधीकरण की रणनीति साफ दिखाई दे रही है। रूस से रियायती दरों पर मिलने वाला कच्चा तेल आकर्षक बना हुआ है, जबकि यूएई से बढ़ी खरीद ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अनिश्चितता के दौरान आपूर्ति सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद की। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा आयातक है और कच्चे तेल, एलएनजी तथा एलपीजी की जरूरतों के लिए खाड़ी क्षेत्र पर काफी निर्भर है। 

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फ्रांस में होगी मुलाकात ये खबर भी पढ़े : पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फ्रांस में होगी मुलाकात

 ईरान-अमेरिका समझौते में आगे क्या होगा? ये खबर भी पढ़े :  ईरान-अमेरिका समझौते में आगे क्या होगा?

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 22 से 25 जून तक बारिश-आंधी का येलो अलर्ट, मानसून की चाल अब भी सुस्त

शिमला । हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मानसून की दस्तक का इंतजार लंबा होता दिख रहा है। मौसम विभाग ने राज्य...
हिमाचल 
 22 से 25 जून तक बारिश-आंधी का येलो अलर्ट, मानसून की चाल अब भी सुस्त

मंडी में आधुनिक एफडीआर तकनीक से सुदृढ़ किया जा रहा है सड़क नेटवर्क

मंडी । राज्य सरकार द्वारा सड़क अवसंरचना को सुदृढ़, सुरक्षित और टिकाऊ बनाने के लिए प्रभावी सड़क विकास नीति अपनाई...
हिमाचल 
मंडी में आधुनिक एफडीआर तकनीक से सुदृढ़ किया जा रहा है सड़क नेटवर्क

राजकीय महाविद्यालय के डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय शोध से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय, बदायूं के गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक उल्लेखनीय शोध...
उत्तर प्रदेश 
राजकीय महाविद्यालय के डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय शोध से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह विकासपुरी स्थित छठ घाट में...
राज्य  दिल्ली 
 दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में प्रशिक्षु सिपाहियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सारण । जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन केंद्र के सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में 2025 बैच के प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए...
बिहार 
 जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में प्रशिक्षु सिपाहियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

उत्तर प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय के डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय शोध से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय, बदायूं के गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक उल्लेखनीय शोध...
उत्तर प्रदेश 
राजकीय महाविद्यालय के डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय शोध से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में गंगा किनारे स्थित नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब...
उत्तर प्रदेश 
नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने के बाद...
उत्तर प्रदेश 
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

प्रतापगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल का परिसर रविवार की सुबह स्वास्थ्य, अनुशासन...
उत्तर प्रदेश 
वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन