जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में प्रशिक्षु सिपाहियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

सारण । जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन केंद्र के सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में 2025 बैच के प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए दीक्षान्त परेड समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूरा कर चुके नव नियुक्त सिपाहियों ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्य पालन की शपथ ली।

समारोह में सारण प्रमंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक निलेश कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार उपस्थित रहे। इनकी उपस्थिति में मुख्य मंच से प्रशिक्षु सिपाहियों को पद और गोपनीयता के साथ-साथ पुलिस नियमावली के अक्षरशः पालन करने की शपथ दिलाई गई।

रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजे मैदान में आयोजित इस दीक्षांत समारोह के दौरान सभी प्रशिक्षु सिपाही पूरी अनुशासित वर्दी में कतारबद्ध नजर आए। मंच से अधिकारियों द्वारा बोले गए वचनों को दोहराते हुए जवानों ने कहा मैं शपथ लेता हूँ कि मुझे आचार नियमावली में पुलिसकर्मी का जो कर्तव्य एवं दायित्व है, वो मुझे समझा दिए गए हैं और मैं उन्हें स्वीकार करता हूँ। मैं शपथ लेता हूँ कि सरकार और अपने वरीय तथा साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों का विश्वास पात्र बना रहूँगा तथा मैं अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी, परिश्रम, हर्ष एवं नम्रता के साथ करूँगा।

समारोह के दौरान परेड की सलामी लेने के बाद डीआईजी निलेश कुमार और एसएसपी विनीत कुमार ने नए सिपाहियों को बधाई दी। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस का काम केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कड़े प्रशिक्षण के बाद बल में शामिल हो रहे ये युवा सिपाही पुलिस की कार्यकुशलता और छवि को एक नया आयाम देंगे।

समारोह के समापन पर परेड कमांडर और ध्वजवाहकों ने अत्यंत अनुशासित तरीके से मार्च पास्ट करते हुए वरीय अधिकारियों को सलामी दी। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए कई जवानों के परिजन भी वहां मौजूद थे, जिन्होंने अपने बच्चों को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित होते देखा।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

इको गार्डन में मेडिकल छात्रों ने ढफली बजाकर किया प्रदर्शन

पुरानी आरक्षण व्यवस्था लागू करने की मांग की   लखनऊ। रविवार ईको गार्डन में मेडिकल छात्रों ने ढफली बजाकर जोरदार प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
इको गार्डन में मेडिकल छात्रों ने ढफली बजाकर किया प्रदर्शन

DLSA संत कबीर नगर एवं DLSA चाईबासा (झारखंड) के संयुक्त प्रयास से बिछड़े बुजुर्ग का परिवार से हुआ मिलन।

संत कबीर नगर,   09 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर  सुश्री अनन्या साह उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
DLSA संत कबीर नगर एवं DLSA चाईबासा (झारखंड) के संयुक्त प्रयास से बिछड़े बुजुर्ग का परिवार से हुआ मिलन।

मातृत्व लाभ का झांसा देकर 99 हजार की ठगी

मीरजापुर। प्रसूता को मातृत्व लाभ दिलाने का झांसा देकर स्वास्थ्यकर्मी बनकर साइबर ठगी करने वाले जालसाज के खिलाफ जमालपुर पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मातृत्व लाभ का झांसा देकर 99 हजार की ठगी

जेन_जी इफेक्ट : तुम्हें अपना बनाने की कमस खाई है....

पीडीए पंचायतों पर यूथ पर फोकस, कांग्रेस करेगी छात्र सम्मेलन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेन_जी इफेक्ट : तुम्हें अपना बनाने की कमस खाई है....

तिरंगा यात्रा का सैकड़ों लोगों के साथ किया जोरदार स्वागत

उप्र कमलापुरी वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी पूरी टीम संग किया प्रतिभाग लखनऊ। हर घर तिरंगा महाअभियान के...