मौसम के बदलते ही बच्चों में तेजी से बढ़ रहे वायरल बुखार के मामले

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सारण। छपरा में पिछले एक सप्ताह से वायरल संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सदर अस्पताल से लेकर निजी क्लिनिकों और नर्सिंग होम तक में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पहली और दूसरी शिफ्ट की ओपीडी में मरीजों का पंजीकरण लगभग दोगुना हो गया है। वहीं निजी क्लिनिकों में इलाज के लिए पहुंचे कुल मरीजों में से लगभग आधे वायरल बुखार से पीड़ित पाए गए हैं।

इस संक्रमण का सबसे अधिक प्रभाव स्कूली और छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। स्कूल से लौटने के बाद बच्चों में तेज बुखार, सर्दी, खांसी और बदन दर्द जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभाकर कुमार ने बताया कि बदलते मौसम, तापमान में उतार-चढ़ाव और बीच-बीच में तेज धूप के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है, जिससे बच्चे तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों को उबला या साफ पानी, ओआरएस का घोल, संतुलित भोजन देने तथा बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक न देने की सलाह दी है।

भोजपुर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर जानलेवा हमला ये खबर भी पढ़े : भोजपुर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर जानलेवा हमला

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुधांशु शेखर मिश्रा का कहना है कि मरीज शुरुआत में घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, जिससे 2 से 4 दिनों में अत्यधिक कमजोरी आ जाती है। यदि बुखार दो दिनों से अधिक समय तक बना रहे, तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह और जांच करानी चाहिए।

e1ac136f6dbe5b9d5a296ac9852863ef_849902618

सदर अस्पताल प्रशासन के अनुसार अस्पताल में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और टाइफाइड की जांच की सुविधा निरंतर जारी है। हालांकि, जांचे गए अधिकांश मरीजों में केवल सामान्य वायरल संक्रमण की पुष्टि हुई है और डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। डॉक्टरों ने लोगों को घर के आसपास सफाई रखने और जलजमाव न होने देने की अपील की है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पनकी हनुमान मंदिर में 1.84 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

सांसद ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास कानपुर। पनकी हनुमान मंदिर कानपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र...
उत्तर प्रदेश 
पनकी हनुमान मंदिर में 1.84 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर दिया निर्देश

बस्ती - उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को जनपद बस्ती के भ्रमण के दौरान स्टेशन रोड स्थित...
उत्तर प्रदेश 
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर दिया निर्देश

बढ़े हाउस टैक्स के खिलाफ व्यापारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में की गई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में हाउस टैक्स विरोधी संघर्ष समिति के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बढ़े हाउस टैक्स के खिलाफ व्यापारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी

मौसम के बदलते ही बच्चों में तेजी से बढ़ रहे वायरल बुखार के मामले

सारण। छपरा में पिछले एक सप्ताह से वायरल संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सदर अस्पताल से...
बिहार 
मौसम के बदलते ही बच्चों में तेजी से बढ़ रहे वायरल बुखार के मामले

आय से अधिक संपत्ति मामले में सहायक ग्रेड-2 के ठिकानों पर छापा

सहायक ग्रेड-2 के ठिकानों पर मिली करोड़ों की संपत्ति जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक...
मध्य प्रदेश 
आय से अधिक संपत्ति मामले में सहायक ग्रेड-2 के ठिकानों पर छापा

उत्तर प्रदेश

पनकी हनुमान मंदिर में 1.84 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

सांसद ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास कानपुर। पनकी हनुमान मंदिर कानपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र...
उत्तर प्रदेश 
पनकी हनुमान मंदिर में 1.84 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर दिया निर्देश

बस्ती - उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को जनपद बस्ती के भ्रमण के दौरान स्टेशन रोड स्थित...
उत्तर प्रदेश 
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर दिया निर्देश

बढ़े हाउस टैक्स के खिलाफ व्यापारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में की गई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में हाउस टैक्स विरोधी संघर्ष समिति के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बढ़े हाउस टैक्स के खिलाफ व्यापारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी

लखनऊ में E20 पेट्रोल को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 

कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर शनिवार को E20 पेट्रोल के विरोध...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में E20 पेट्रोल को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन