विवेक अग्रवाल बने FATF के उपाध्यक्ष

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्ली: भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में वैश्विक वित्तीय अपराधों पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी कि FATF ने भारत के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विवेक अग्रवाल को वर्ष 2026-27 के लिए अपना उपाध्यक्ष चुना है। विवेक अग्रवाल 1 जुलाई 2026 से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। वह इस पद पर जाइल्स थॉमसन का स्थान लेंगे, जो 1 जुलाई 2025 से FATF के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं।


भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय में सचिव हैं विवेक
वर्तमान में विवेक अग्रवाल भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय में सचिव हैं। वह 1994 बैच के IAS अधिकारी हैं और मध्य प्रदेश कैडर से संबंध रखते हैं। इससे पहले वह FATF में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी कर चुके हैं। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए विवेक अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान भारत के सामूहिक प्रयासों और मनी लॉन्ड्रिंग व आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ देश के मजबूत तंत्र की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता है। उन्होंने कहा कि वह इस नई जिम्मेदारी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

बीएसएफ की फायरिंग में बांग्लादेशी तस्कर ढेर, त्रिपुरा के लतियापुरा सीमा पर तनाव ये खबर भी पढ़े : बीएसएफ की फायरिंग में बांग्लादेशी तस्कर ढेर, त्रिपुरा के लतियापुरा सीमा पर तनाव

आखिर क्यों इतनी महत्वपूर्ण है FATF में ये नियुक्ति?
FATF की प्लेनरी बैठक में सदस्य देशों ने विवेक अग्रवाल को उपाध्यक्ष चुना है। वह FATF अध्यक्ष के साथ मिलकर संगठन के कार्यों का संचालन करेंगे और उसके उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। FATF पेरिस में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जिसकी स्थापना वर्ष 1989 में जी-7 देशों द्वारा की गई थी। यह संस्था दुनिया भर में मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद की फंडिंग और अन्य वित्तीय अपराधों पर नजर रखती है। FATF वैश्विक वित्तीय प्रणाली को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए मानक तय करती है और सदस्य देशों के कामकाज की समीक्षा करती है। आज FATF के वैश्विक नेटवर्क में 200 से अधिक देश शामिल हैं।

आतंकी कनेक्शन मामले में एटीएस की बड़ी कार्रवाई: नानौता में आरोपी के घर से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज बरामद ये खबर भी पढ़े : आतंकी कनेक्शन मामले में एटीएस की बड़ी कार्रवाई: नानौता में आरोपी के घर से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज बरामद

दुनिया में भारत के बढ़ते प्रभाव का संकेत
भारत के FATF उपाध्यक्ष बनने को वैश्विक वित्तीय और सुरक्षा मामलों में देश की बढ़ती भूमिका तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूत होती साख के रूप में देखा जा रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह नियुक्ति वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती विश्वसनीयता और प्रभाव का संकेत है। हाल के वर्षों में भारत ने मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ अपने ढांचे को मजबूत किया है। साथ ही डिजिटल भुगतान प्रणाली और वर्चुअल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे उभरते जोखिमों पर FATF की चर्चाओं में भी भारत ने सक्रिय योगदान दिया है।

कर्नाटक के हितों से समझौते का आरोप, राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर बरसे आर. अशोक ये खबर भी पढ़े : कर्नाटक के हितों से समझौते का आरोप, राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर बरसे आर. अशोक

 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

हरिद्वार भूमि घोटाला: सरकार का बड़ा एक्शन

हरिद्वार : हरिद्वार नगर निगम ने गांव सराय में स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र के विस्तार के लिए लगभग 33 बीघा...
उत्तराखंड 
हरिद्वार भूमि घोटाला: सरकार का बड़ा एक्शन

 बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड कमी:धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं...
उत्तराखंड 
 बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड कमी:धामी

मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड लाए गए 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल

देहरादून: हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र से 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद होने के बाद जांच एजेंसियों के कान खड़े हो...
उत्तराखंड 
मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड लाए गए 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल

सुनसान रास्ते पर गिरा मिले पैसे तो कभी मत उठाना

  हंसी-मजाक  : सोशल मीडिया बड़े ही कमाल का प्लेटफॉर्म है। यहां एक तरफ जहां हर दिन हंसी-मजाक के और वायरल...
विचार मित्र 
सुनसान रास्ते पर गिरा मिले पैसे तो कभी मत उठाना

एलोवेरा को सुखा देती हैं ये 4 आम गलतियां

एलोवेरा: आज के वक्त में शायद ही कोई ऐसा घर हो जिसमें एलोवेरा का पौधा न पाया जाता हो. यह...
खेती-बाड़ी 
एलोवेरा को सुखा देती हैं ये 4 आम गलतियां

उत्तर प्रदेश

पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला नादिरशाह निवासी पशु व्यापारी सरताज कुरैशी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। क्षेत्र के ग्राम पिपरी कला में गांव के समीप स्थित मढ़ी पर आयोजित धार्मिक श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार...
उत्तर प्रदेश 
श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है हर हाथ को काम मिले, जिस पूरा करने का बीड़ा कौशल विकास मिशन...
उत्तर प्रदेश 
स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत