आतंकी कनेक्शन मामले में एटीएस की बड़ी कार्रवाई: नानौता में आरोपी के घर से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सहारनपुर । सहारनपुर से जुड़ा एक आतंकी कनेक्शन का मामला सामने आया है, जिसमें भोपाल में दर्ज एक केस के आरोपी को रिमांड पर लेकर एटीएस टीम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नानौता कस्बे पहुंची और उसके घर पर गहन तलाशी ली।

यह कार्रवाई Lucknow से संबंधित जांच के सिलसिले में भोपाल में दर्ज एक मुकदमे के आधार पर की गई। आरोपी नईम अब्दुल को पहले 12 जून को भोपाल एटीएस, यूपी एटीएस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नानौता के मुहल्ला अफगानान से गिरफ्तार किया था। उस समय जांच में यह बात सामने आई थी कि आरोपी का संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर्स से था।

 जनपद मीरजापुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, युवाओं ने निकाली रैली ये खबर भी पढ़े :  जनपद मीरजापुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, युवाओं ने निकाली रैली

बुधवार को भोपाल एटीएस की टीम निरीक्षक अमृत मिश्रा के नेतृत्व में आरोपी नईम को रिमांड पर लेकर नानौता थाना पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस को जानकारी देने के बाद टीम ने आरोपी को साथ लेकर उसके घर पर लगभग 25 मिनट तक तलाशी ली। इस दौरान आरोपी की भाभी भी मौजूद थी, जिनसे पूछताछ की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे

जांच के दौरान एटीएस टीम ने आरोपी के घर से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कुछ धार्मिक दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इसके अलावा उसके परिवार के मोबाइल फोन भी पहले जांचे जा चुके हैं, जिनमें से कुछ बाद में वापस कर दिए गए थे।

 महंगाई, बेरोजगारी लेकर बैल गाड़ी पर निकले सपा कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े :  महंगाई, बेरोजगारी लेकर बैल गाड़ी पर निकले सपा कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

इसके बाद आरोपी को करीब साढ़े तीन घंटे तक नानौता थाने में रखा गया, जहां आगे की पूछताछ की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी।

जानकारी के अनुसार, भोपाल में मोहम्मद फराज से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान कुछ ऐसे साक्ष्य मिले थे, जिनमें नईम अब्दुल का नाम सामने आया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई और लगातार जांच जारी है।

पूरी कार्रवाई के बाद एटीएस टीम शाम को आरोपी को लेकर वापस भोपाल के लिए रवाना हो गई। पुलिस और जांच एजेंसियां अब बरामद किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों की जांच कर रही हैं, ताकि नेटवर्क और संपर्कों की पूरी जानकारी सामने आ सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भंडारे की सामग्री लेकर शिव भक्तों की टोली बालटाल रवाना

लखनऊ। श्री शिव पार्वती बर्फानी सेवा संस्थान जानकीपुरम् द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कश्मीर के बालटाल पुल...
उत्तर प्रदेश 
भंडारे की सामग्री लेकर शिव भक्तों की टोली बालटाल रवाना

लखनऊ में दर्दनाक हादसा, डंपर में फंसे बाइक सवार को 2 किमी तक घसीटा, मौत

लखनऊ। गुरुवार सरोजनी नगर इलाके में डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। डंपर में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में दर्दनाक हादसा, डंपर में फंसे बाइक सवार को 2 किमी तक घसीटा, मौत

काकभुशुण्डि ने गरुड़ को राम कथा सुनाया: स्वामी मुक्तिनाथानंद

लखनऊ। रामकथा भारतीय संस्कृति और भक्ति परंपरा का अमूल्य खजाना है। यह केवल भगवान श्रीराम के जीवन का वर्णन नहीं...
उत्तर प्रदेश 
काकभुशुण्डि ने गरुड़ को राम कथा सुनाया: स्वामी मुक्तिनाथानंद

विशेष योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

— योग को जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प